कोदो की रोटी खाने के परिजनों को होने लगी उल्टियां, 6 की हालत बिगड़ी

कोदो की रोटी खाने के परिजनों को होने लगी उल्टियां, 6 की हालत बिगड़ी

प्रेषित समय :15:40:15 PM / Thu, Nov 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित ग्राम मोहसाम में बीती रात कोदो के आटे की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए. उन्हें बेहोशी, उल्टियां, तेज सिरदर्द और झटके की शिकायत हुई. सभी को सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया.

ग्राम सरपंच मुकेश लोधी ने बताया कि सिकंदर भाईजान के परिवार ने कोदो के आटे से चूल्हे पर रोटियां बनाईं और खाईं. करीब एक से डेढ़ घंटे बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगडऩे लगी. इसके बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से सिहोरा अस्पताल ले गए. रात करीब 11 बजे  एंबुलेंस के ईएमटी राजेंद्र देशमुख और पायलट राजेश यादव मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत में सुधार नहीं होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया.

शेख सिकंदर की पड़ोसी उमा दहायत ने बताया कि उन लोगों के मुंह से फसूकर निकल रहा था. मैंने एंबुलेंस को कॉल किया और सभी को एंबुलेंस से सिहोरा सिविल अस्पताल भिजवाया गया. करीब एक सप्ताह पहले वह कोदो लेकर आए थे. दो दिन पहले उन्होंने कोदो को सुखाया और बुधवार को उन्होंने कोदो को पिसवाया. रात में उसी को कोदो की रोटियां बनाई गई जिस परिवार के सभी लोगों ने खाया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगडऩे लगी. बीमार लोगों में रफीना बी (30), जुमी बी (62), इकराम मोहम्मद (38), रुखसार बी (20), शेख सिकंदर (85) और रोजी बी (18) शामिल हैं. डॉक्टर अंसारी के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

खेत से आया था 50 किलो कोदो-

अस्पताल में भर्ती इकराम के बड़े भाई अबरार ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में ही कोदो की फसल लगाई थी. करीब 50 किलो कोदो खाने के लिए घर लेकर आए थे. बुधवार दोपहर कोदो को चक्की से पिसवाया था. रात को उसके आटे की रोटियां बनाई और मेथी की सब्जी के साथ सभी ने खाया. खाना खाने बाद अचानक सबके सिर में दर्द उल्टी होने के साथ झटके आने लगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-