अपने कार्यों से आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन ने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है!

अपने कार्यों से आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन ने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है!

प्रेषित समय :13:48:21 PM / Sat, Feb 27th, 2021

जयपुर. आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन की स्थापना 1982 मे नई दिल्ली में हुई. इसका पंजीकरण 21 अप्रेल 1984 को विशाखापट्टनम में हुआ. इसका मूल उद्देश्य  यही रहा है कि देश के सभी राज्यों के ब्राह्मण संगठन समाज के उत्थान के लिए एक साथ काम करें.

साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों के बड़े ब्राह्मण संगठनों को आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन मे जोङा जाये.

देश की सभी पाठशालाओं मे ब्राह्मण कर्म के बारे मे बताया जाय, बगैर अन्य जातियों पर सवाल खड़े किए.

सनातन धर्म के अनुसार सारे ब्राह्मण को जाति कार्य, सामाजिक कार्य, धार्मिक कार्य करने चाहिए.

आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन के माध्यम से एक प्लेटफार्म मिले समाज को आवाज उठाने का.

जितने भी अन्य ब्राह्मण संगठन हैं, उन सभी में आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन की सलाह से एक बड़ा बदलाव होे और ब्राह्मण समाज आगे बढ़े.

जितने भी ब्राह्मण संगठन हैं, उन्हें आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन से प्रेरणा मिले तथा देश के ब्राहणों का सफल नेतृत्व कर सकें.

प्रमुख ब्राह्मण मार्गदर्शक पं. भंवरलाल शर्मा, 2012 से लगातार आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन अध्यक्ष हैं, जो राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री हैं और सातवीं बार विधायक हैं.

स्थापना वर्ष में जहां ब्राह्मण फेडरेशन 8 राज्यों से आरंभ हुआ, उस संगठन का स्वरूप अब 29 राज्यों के साथ विशालतम है. इन वर्षों में देश के अलग-अलग ब्राह्मण वर्ग में एक जुटता की अलख जगा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण मांग लागू कराई, वहीं भगवान परशुरामजी के जन्मदिन पर अवकाश अधिकांश राज्य में लागू कराया गया.

आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन को आज नई उंचाई मे पहुंचाने पं. भंवर लाल शर्मा, अध्यक्ष, का सबसे बड़ा योगदान रहा है, तो साथ में पिछले 12 वर्षों से साथ काम कर रहे सहयोगी जनरल सैक्रेट्री डाॅ प्रदीप ज्योति, केरल, चन्द्र शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष, पंजाब, के साथ समस्त पदाधिकारीगण, जिनके अथक प्रयास से फेडरेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है. सभी पदाधिकारीगण, नेपाल के ब्राह्मण संगठनों को जोड़ कर ब्राह्मण हितैषी कार्य में निरंतर जुटे हुए हैं!

श्रीपतिराय दवे भी मंत्री-मुख्यमंत्री बन गए होते यदि....

https://palpalindia.com/2021/02/23/rajasthan-Vagad-BJP-founder-Shripathirai-Dave-Minister-CM-Modi-Shah-Politics-news-in-hindi.html


Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रेलवे ने आज ही शुरू की थी कंप्यूटर से टिकट बुक करने की प्रणाली

Leave a Reply