असम: मजदूरों से मिलीं प्रियंका, टोकरी माथे पर लगाकर तोड़ीं चाय की पत्तियां

असम: मजदूरों से मिलीं प्रियंका, टोकरी माथे पर लगाकर तोड़ीं चाय की पत्तियां

प्रेषित समय :13:19:31 PM / Tue, Mar 2nd, 2021

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी यहां चुनावी प्रचार करने में जुटी हैं, साथ ही वह लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। मंगलवार को असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जनसभा होनी है। जनसभा से पहले प्रियंका गांधी ने मंगलवार को महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। यहां भी प्रियंका गांधी का अलग अंदाज दिखा, वो यहां पर टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती हुईं नज़र आईं। असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है, ऐसे में प्रियंका गांधी यहां पर पहुंची हैं।

प्रियंका गांधी ने इस दौरान ट्वीट भी किया, उन्होंने लिखा असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेसी पार्टी उनके साथ है।


Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिल्ली-यूपीवासियों को मिली राहत: गाजीपुर बॉर्डर से हटाये गये कंटीले तार, आवागमन हुआ शुरू

10वीं पास दिल्ली में पाएं सरकारी नौकरी, डाक विभाग में आवेदन का आखिरी मौका

दिल्ली के प्रताप नगर स्थित ऑटो पार्ट्स की फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग घायल

देश के अनेक हिस्सों में हो सकती है बारिश, दिल्ली में छायेगा कोहरा

प्रियंका गांधी ने मोदी पर बोला हमला, कहा- पीएम न केवल अहंकारी हैं बल्कि कायर भी हैं

केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी प्रियंका गांधी, बोली- जब टिकैत के आंखों से आंसू आते हैं, तो पीएम मुस्कुराते हैं

कई राज्यों में मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने कसा केंद्र सरकार पर तंज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को बताया दुर्गा का अवतार, कहा उनके हाथों से होगा बीजेपी का वध

यूपी: संगम में डुबकी लगाने पहुंची प्रियंका गांधी पर हुई योगी सरकार के हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश

Leave a Reply