टायर फटते ही ओवरब्रिज से गिरा बीयर से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरी बीयर की बॉटलें उठाने मची होड़

टायर फटते ही ओवरब्रिज से गिरा बीयर से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरी बीयर की बॉटलें उठाने मची होड़

प्रेषित समय :19:50:43 PM / Wed, Mar 3rd, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर/सिवनी. मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग स्थित सिवनी जिले में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब टायर फटने के कारण ओवरब्रिज की दीवार तोड़ते हुए बीयर से भरा ट्रक सड़क पर आ गिरा. सड़क पर बिखरी बीयर की बॉटलों को बटोरने के लिए कुछ ही पल में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे देखों वहीे बीयर की बाटल लेकर भागते नजर आया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़ते हुए चालक व परिचाल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रवाना किया.

बताया गया है कि इंदौर के महू से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजे 5021 का चालक व परिचालक सरकारी खाते की 15 सौ पेटी बीयर लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुआ, ट्रक जब सिवनी में फ्लाईओवर से गुजर रहा था, इस दौरान ट्रक का टायर फट गया, जिससे चालक ट्रक से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर की दीवार को तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरा. दुर्घटना में ट्रक में रखी बीयर सड़क पर बिखर गई, कुछ ही देर में बीयर गिरने की खबर लोगों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद करने के बजाय बीयर की पेटियां व बॉटल उठाकर भागने लगे, बीयर लेकर भागने वालों के बीच होड़ सी मची रही. घटना की खबर मितले ही पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए, जिन्होने लोगों को खदेड़ दिया. वहीं पुलिस ने चालक महेन्द्रसिंह व परिचालक मुकेश सोलंकी को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जब श्रीदेवी को मनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने सेट पर भेज दिए थे ट्रक भरकर गुलाब

बिहार के कटिहार में ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

मथुरा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, 3 एक ही परिवार के

जबलपुर में मिनीट्रक, हाईवा, ट्राला में भीषण भिडंत, एक की मौत

देशभर में दो बार हड़ताल पर जाएंगे ट्रक ट्रांसपर्टर्स, इस दिन नहीं चलेंगे 1 करोड़ ट्रक

आंध्र प्रदेश के करनूल में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 8 महिला सहित 13 की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: पपीते से लदा ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत

Leave a Reply