पल पल इंडिया

मथुरा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, 3 एक ही परिवार के

मथुरा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत, 3 एक ही परिवार के

मथुरा. राया कोतवाली इलाके के मथुरा-बरेली रोड पर कोयल फाटक के नजदीक पीछे से ट्रक में कार जा घुसी. घटना सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है. हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गए.

बताया जा रहा है कि, कार सवार लोग बदायूं से मेंहदी पर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे और बदायूं के रहने वाले है, तभी राया कोतवाली इलाके के कोयल फाटक के समीप कार सवार को झपकी आने की वजह से तेज रफ्तार ओमनी कार ट्रक में जा घुसी. कार के ट्रक में घुसते ही चीख पुकार मच गई और चीखों को सुन आसपास के लोग निकल आये और राहगीरों ने भी रुककर पुलिस को सूचना दी.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राया शिव प्रताप ने क्रेन बुलवाकर अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया, तो वहीं, पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल और मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मरने वाले तीन एक ही परिवार के

हादसे में जो 4 लोग मारे गए हैं, उनमें बदायूं निवासी एक ही परिवार के तीन लोग रोहित पुत्र प्रभाकर शर्मा उम्र 18-मृतक , काजल पुत्री प्रभाकर शर्मा उम्र 15-मृतक ,सिमरन पुत्री प्रभाकर शर्मा उम्र 20 निवासी सम्राट अशोक नगर बदायूं के रहने वाले हैं, तो वहीं एक युवक मनीष 25 भजनपुरा जिला बदायूं का रहने वाला है. उधर प्रभाकर शर्मा उनकी पत्नी नीलम व अमरपाल को घायल हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में कार का चालक अमरपाल सिंह पुत्र बासदेव निवासी सम्राट अशोक का रहने वाला है, उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र में दो बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, ठाणे में स्पोर्ट्स कार के पलटने से 4 की मौत, सातारा में 3 पहलवानों की गई जान

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे कंटेनर मालगाड़ी के कई डिब्बे, कई ट्रेन डायवर्ट

उत्तराखंड हादसा: तपोवन में मलबे में मिल रहे मानव अंग, अब तक 34 शवों की हुई शिनाख्त

सीधी बस हादसा: जबलपुर से पहुंची सेना की टीम, 4 किलोमीटर लम्बी सुरंग में लापता युवकों की करेगी तलाश

सीधी बस हादसा: 30 घंटे बाद 22 किलोमीटर दूर मिली 5 माह की मासूम की लाश, मां की भी हुई मौत

सीधी बस हादसा: निकाले गये 45 यात्रियों के शव, मरने वालों में एक बच्चा, 24 पुरुष एवं 20 महिलायें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भीषण हादसा, सतना जा रही बस नहर में गिरी 32 यात्रियों की मौत

Leave a Reply

सम्बंधित खबर