करना चाहते हैं दुर्लभ पक्षियों का दीदार, तो हिमाचल के इन जगहों पर जाएं

करना चाहते हैं दुर्लभ पक्षियों का दीदार, तो हिमाचल के इन जगहों पर जाएं

प्रेषित समय :12:44:26 PM / Wed, Mar 17th, 2021

हिमचाल प्रदेश अपनी खूबसूरत वादियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दुनियाभर से पर्यटक हर साल हिमाचल प्रदेश घूमने आते हैं। इसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहकर पुकारा जाता है। अध्यात्म और विज्ञान दोनों ही दृष्टिकोण से हिमाचल प्रदेश परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर्यटक खुद को प्रकृति के करीब पाते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो हिमचाल प्रदेश के इन जगहों पर एक बार जरूर जाएं। यहां आप दुर्लभ पक्षियों को हवा में उन्मुक्त होकर उड़ते देख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

धर्मशाला- धर्मशाला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आप दुर्लभ और रंग बिरंगी पक्षियों को देख सकते हैं। यहां जंगल बेहद घना है और घने जंगल में स्वदेशी और विदेशी दोनों ही प्रकार के पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। कठफोड़वा, बुलबुल, भारतीय ग्रे हॉर्नबिल इन जंगलों की प्रमुख पक्षी हैं।

पौंग डैम वेटलैंड, कांगड़ा- पौंग डैम वेटलैंड की गिनती भारत के शीर्ष बर्डिंग में होती है। इस बांध का निर्माण 1975 में ब्यास नदी पर किया गया था। वहीं, सन 1983 में इसे पक्षी अभयारण्य घोषित कर दिया गया था। यह देश का 25 वां  रामसर स्थल भी है। इस पक्षी अभायारण्य के आसपास कई  छोटे छोटे बर्ड वाचर्स हैं। किंगफिशर, बब्बलर्स और वॉरब्लर्स समते कई अन्य पक्षियां पाईं जाती हैं। इसके अलावा, कई अन्य विदेशी पक्षी भी देखे जाते हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

स्वदेशी और विदेशी पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला देखने के लिए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सबसे अच्छी जगह है। यहां हिमालयन काले बुलबुल, सफेद रेडस्टार्ट, और  ब्राउन डिपर को देख सकते हैं। इसके लिए जब कभी हिमाचल जाएं, तो एक बार ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जरूर जाएं।

पिन वैली नेशनल पार्क- चूंकि यहां का तापमान शून्य से नीचे रहता है। इसके लिए यह पार्क कई ठंडे रेगिस्तान पक्षी प्रजातियों का घर है। सर्दी के दिनों में नदियां और झीलें आधी जमी रहती हैं। इस पार्क में आप स्नो कबूतर, गोल्डन ईगल और स्नो कॉक्स आदि पक्षियों का दीदार कर सकते हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अमरनाथ यात्रा की तारीखों की घोषणा: 28 जून से 22 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालु 1 अप्रैल से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मानव तस्करी: नेपाल ने बनाए महिलाओं की व‍िदेश यात्रा को लेकर नए नियम

कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल भी होनी मुश्किल, अब चीन पर निर्भरता होगी कम

बूंदी राजस्थान का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

अभी है राजस्थान घूमने का मौसम, IRCTC के इन पैकेज में मिलेगा कई जगह घूमने का मौका

Leave a Reply