बंदूकधारियों के हमले में नाइजर में कम से कम 137 लोगों की मौत

बंदूकधारियों के हमले में नाइजर में कम से कम 137 लोगों की मौत

प्रेषित समय :09:08:10 AM / Tue, Mar 23rd, 2021

नियामे (नाइजर)। माली से लगी नाइजर की अशांत सीमा के पास स्थित गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 137 लोग मारे गए। सरकार ने इसे हाल ही में हुई सबसे घातक हिंसा करार दिया।

सरकार के प्रवक्ता अब्दुर्रहमाने जकरिया ने रविवार को हुए इस हमले की पुष्टि सोमवार को की। नाइजर की संवैधानिक अदालत ने इसी दिन मोहम्मद बजूम की चुनाव में जीत की पुष्टि भी की थी। नाइजर में चुनाव फरवरी में हुए थे। बजूम देश के नए राष्ट्रपति होंगे। वह दो अप्रैल को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

गौरलतब है कि जनवरी में देश के पश्चिम में स्थित तोंकम्बंगौ और जरौमदारे गांव में भी हमला किया गया था, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे। उस दिन नाइजर ने 21 फरवरी को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने की घोषणा की थी। वहीं करीब एक सप्ताह से भी कम पहले हुए हमले में कम से कम 66 लोग मारे गए थे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

भारतीय परिवहन क्षेत्र पर साइबर हमला होने का खतरा, केंद्रीय मंत्रालय ने कंपनियों को किया अलर्ट

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जताई आशंका, बड़ा हमला कर सकता है चीन

यूएई की राजधानी रियाद में तेल प्रतिष्ठान पर ड्रोन हमला, कोई नुकसान नहीं

बांग्‍लादेश में कट्टरपंथी हिफाजत-ए-इस्‍लाम गुट का हिंदुओं के गांव पर हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का ऐलान, सभी वयस्क नागरिकों को लगाई जायेगी कोरोना वैक्सीन

ब्रिटेन की सट्टा कंपनी का दावा: कमला हैरिस हो सकती हैं अमेरिका की अगली राष्ट्रपति

Leave a Reply