दिल्ली से पंजाब तक 31 जगह रेल ट्रैक पर बैठे किसान, गाजीपुर-टिकरी बॉर्डर जाम

दिल्ली से पंजाब तक 31 जगह रेल ट्रैक पर बैठे किसान, गाजीपुर-टिकरी बॉर्डर जाम

प्रेषित समय :11:59:22 AM / Fri, Mar 26th, 2021

नई दिल्ली. तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आयोजन किया है। इस बीच सुबह से ही प्रदर्शनकारियों के जुटने और जाम लगाने के चलते दिल्ली-यूपी को जोड़ने का गाजीपुर बॉर्डर बंद हो गया है। इसके अलावा दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर भी जाम है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली के गीत गाते और नाचते नजर आए। वहीं किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रेल रूट पर भी जाम कर दिया है।

देश के कई हिस्सों में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली के आसपास के इलाकों और हरियाणा-पंजाब में ही दिखा है। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, देशव्यापी बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

किसानों और भारत सरकार के बीच अब तक कृषि कानूनों को लेकर 11 राउंड की बातचीत हो चुकी है, लेकिन गतिरोध नहीं टूटा है। संसद ने बीते साल मॉनसून सत्र के दौरान तीन नए कृषि कानूनों को मंजूरी दी थी।

किसान संगठनों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया है। इसके अलावा जीरकपुर-पंचकूला रोड पर भी किसान आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया है। बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का ऐलान, कांग्रेस सहित अनेक पार्टियों ने दिया समर्थन

गुजरात सरकार ने माना, पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन के खिलाफ हैं किसान, कर चुके हैं कई शिकायतें

जबलपुर के सिलुआ रेत घाट से अवैध निकासी, खेतों से निकाल रहे डम्पर, किसानों की फसल हो रही चौपट, आक्रोश

एमपी में किसानों को राहत एक महीने के लिए बढ़ाई गई फसल ऋण वसूली की अवधि

किसानों ने किया 26 मार्च को भारत बंद का आव्हान, दूध व सब्जियों की सप्लाई रहेगी ठप्प

एमपी के इस जिले में किसान आंदोलन के पंडाल में गूंजी शहनाई, किसानों ने कराई बेटा, बेटी की शादी

टिकरी बॉर्डर पर बोरवेल और पक्का निर्माण करने पर दो किसानों पर मामला दर्ज

Leave a Reply