होली पर बनाएं ब्रेड के गुलाब जामुन

होली पर बनाएं ब्रेड के गुलाब जामुन

प्रेषित समय :11:48:49 AM / Fri, Mar 26th, 2021

रंगों का त्योहार होली खुशियों का भरा होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ मिठाई खिलाकर बधाई देते हैं। ऐसे में लोगों को खासतौर पर गुलाब जामुन पसंद होते हैं। मगर ये आमतौर पर मैदा से बनाए जाते हैं। मगर आज हम आपके लिए खास ब्रेड  गुलाब जामुन की रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

ब्रेड स्लाइस- 10-12

दूध-1/2 कप

शक्कर1/2 कप

मिल्क पाउडर- 2 छोटे चम्मच

नारियल पाउडर- 2 छोटे चम्मच

पानी- 1 कप

घी- 2 छोटे चम्मच

खाने वाला पीला कलर- 1/4 छोटा चम्मच

तेल- तलने के लिए

विधि-

1. सबसे पहले बाउल में ब्रेड और थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाकर आटा गूंद लें।

2. इसमें मिल्क, नारियल पाउडर डालकर मुलायम आटा तैयार करें।

3. आटा गीलने पर इसमें थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाएं।

4. अब इसमें घी और खाने का कलर मिलाएं।

5. तैयार आटे से नींबू के आकार के गोले बनाएं।

6. पैन में तेल गर्म करके गुलाब जामुन तल लें।

7. अलग पैन में शक्कर और पानी डालकर चाशनी बनाएं।

8. गुलाब जामुन को चाशनी में डालकर 1 उबाल आने तक पकाएं।

9. अब इसे आंच से उतारकर ढककर 2-3 घंटे तक अलग रखें।

10. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कश्मीरी पुलाव

सोया चंक्स पुलाव

जायकेदार पनीर पुलाव

झटपट बनायें स्वादिष्ट तवा पनीर

नाश्ते में खाएं 1 कटोरी कच्चा पनीर, मिलेंगे ये लाजवाब फायदे

जिंजर गार्लिक पनीर

Leave a Reply