इराक के मोसूमल में तीन लिंग के साथ पैदा हुआ बच्चा, दुनियाभर में यह पहला मामला, डॉक्टर अचंभित

इराक के मोसूमल में तीन लिंग के साथ पैदा हुआ बच्चा, दुनियाभर में यह पहला मामला, डॉक्टर अचंभित

प्रेषित समय :15:22:38 PM / Sun, Apr 4th, 2021

मोसुल (ईराक). कभी-कभी दुनियाभर से ऐसी खबरें सामने आती हैं जो बेहद हैरान कर देती हैं. एक खबर इराक से आई है यहां एक बच्चा तीन लिंगों के साथ पैदा हुआ. डॉक्टरों का मानना है कि यह पहला बच्चा है जो तीन लिंगों के साथ पैदा हुआ. इसे मेडिकल की भाषा में ट्रिपहेलिया कहते हैं.

डाक्टरों ने सर्जरी करके बच्चे के दो अतिरिक्त लिंगों को हटा दिया. उन तीन लिंगों में केवल एक ही कार्यशील था. डॉक्टरों को जांच में पता चला था कि उसके दो और लिंग उभर रहे हैं जबकि एक लिंग की जड़ के पास से निकल रहा था, दूसरा अंडकोश के नीचे स्थित है.

डॉक्टरों ने कहा कि 50 से 60 लाख लड़कों में से एक का जन्म एक से अधिक लिंग के साथ होता है. 100 से ज्यादा मामले दो लिंग के साथ पैदा हुए बच्चों के नाम दर्ज हैं. शुरू में लड़के के माता-पिता उसके अंडकोश में सूजन के कारण उसे अस्पताल ले गए, लेकिन जब वह डॉक्टरों के पास पहुंचा तो देखा कि लड़के के पास दो अतिरिक्त लिंग थे. डेली मेल के मुताबिक, ऐसा ही एक मामला भारत में सामने आया था. जहां एक लड़के के तीन लिंग थे. चूंकि यह मेडिकल जर्नल में दर्ज नहीं किया गया था, इसलिए उसे पहले मामले के रूप में नहीं देखा गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बरसाना में मंगलवार को खेली जाएगी विश्वप्रसिद्ध लठामार होली

विश्व उपभोक्ता दिवसः टेकलिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन- प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें!

विश्व उपभोक्ता दिवसः प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिये वैश्विक समन्वय आवश्यक

Leave a Reply