महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते बनी माउंट अन्नपूर्णा पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली भारतीय महिला

महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते बनी माउंट अन्नपूर्णा पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली भारतीय महिला

प्रेषित समय :13:08:46 PM / Wed, Apr 21st, 2021

मुंबई. महाराष्ट्र के सतारा में रहने वाली 28 साल की प्रियंका मोहिते नाम की 28 साल की महिला ने दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर विजय हासिल की है. प्रियंका मोहिते ने पहाड़ के टॉप पर चढ़कर तिरंगा लहराया है. वहीं प्रियंका ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं.

इसकी जानकारी प्रियंका की बॉस किरण मजूमदार शॉ ने दी है जो कि बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं. किरण ने ट्विटर पर लिखा कि हमारी सहकर्मी प्रियंका मोहिते ने 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 1.30 बजे माउंट अन्नपूर्णा जो दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत की चोटी है, पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं.

उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत गर्व है. वहीं किरण मजूमदार ने प्रियंका मोहिते की एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो राष्ट्रीय ध्वज को लहरा रही हैं. प्रियंका को बचपन से ही पर्वत पर चढ़ाई करना पसंद रहा है. इसी के चलते वो पहले भी कई पहाड़ चढ़ चुकी हैं.

माउंट अन्नपूर्णां नेपाल में स्थित हिमालय का एक हिस्सा है जिसकी ऊंचाई 8,000 मीटर से ज्यादा है. इससे पहले प्रियंका ने साल 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट जो कि 8,849 मीटर ऊंची है पर चढ़ाई की थी.

वहीं साल 2018 में माउंट ल्होत्से, माउंट मकालू और साल 2016 में माउंट किलिमंजारो पर भी चढ़ाई की है. प्रियंका सिनजेन इंटरनेशनल लिमिटेड बायोकॉन के अनुसंधान संगठन के साथ काम करती हैं. जो दवा की खोज करती है और अन्य कंपनियों को बेचती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बदला लेने के लिए महिलाओं को ही बलात्कार का शिकार बनाना शर्मनाक हैं!

बच्चों की पसंद का टिफिन देना हर मां के लिए समस्या है, क्योंकि....

न्यूजीलैंड में पुलिस अधिकारी बनीं मनदीप कौर सिद्धू, इस मुकाम तक पहुंचने वालीं पहली भारतीय

Leave a Reply