चुनाव आयोग ने कोरोना के कहर को देखते हुए 3 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव किये स्थगित

चुनाव आयोग ने कोरोना के कहर को देखते हुए 3 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव किये स्थगित

प्रेषित समय :20:24:29 PM / Wed, May 5th, 2021

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने 3 लोकसभा सीट और 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव स्थगित कर दिया है. ये उपचुनाव दादरा एवं नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीटों पर होने थे. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी होने वाले उपचुनाव को भी चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया है.

बता दें भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद से खंडवा लोकसभा सीट खाली पड़ी है वहीं हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पिछले माह हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी. वहीं दादरा एवं नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का फरवरी में निधन हो गया था. जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी. खंडवा सीट पर साल 1980 से यानी 41 साल बाद इस सीट पर एक बार फिर उपचुनाव की स्थिति बनी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये यूपी में अब हफ्ते में पांच दिन रहेगा लॉकडाउन

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का सुझाव: कोरोना संक्रमण रोकने राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने पर करें विचार

एमपी के जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मेडिकल अस्पताल की नर्स की मौत, देखे वीडियो

Leave a Reply