प्रियंका चोपड़ा का BBMA में दिखा स्टनिंग अवतार

प्रियंका चोपड़ा का BBMA में दिखा स्टनिंग अवतार

प्रेषित समय :12:13:50 PM / Mon, May 24th, 2021

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और लुक्स से प्रियंका चोपड़ा लाखों दिलों पर राज करती हैं. उनकी अदाकारी के साथ ही उनका फैशनेबल अंदाज भी अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. 

इस बार प्रियंका चोपड़ा बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. रविवार रात धमाकेदार अंदाज में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की शुरुआत हुई. लॉस एंजिल्स में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में छाया रहा. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं.

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक थाई-हाई स्लिट गाउन चुनी थी. डोल्से एंड गब्बाना के डीप नेक गाउन में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को बेल्ट और कुछ एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया था.इस गाउन में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखते ही बन रहा था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बूंदी रायता से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी शिल्पा शिंदे, रवि किशन के साथ आयेंगी नजर

अनुष्का शर्मा करेंगी इरफान खान के बेटे बाबिल खान की बॉलीवुड में लांचिंग

बॉलीवुड ड्रग्स केस: अभिनेता एजाज खान को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

63 की हुईं अमृता सिंह, पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में मिला था स्टारडम

कभी लॉटरी टिकट बेचा करती थीं नोरा, ऐसे बनीं बॉलीवुड की डांस क्वीन

Leave a Reply