भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला की झोपड़ी से मिले करीब दो लाख 60 हजार रुपये

भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला की झोपड़ी से मिले करीब दो लाख 60 हजार रुपये

प्रेषित समय :12:43:49 PM / Thu, Jun 3rd, 2021

जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक बुजुर्ग महिला काफी समय से अकेले रहती थी और भीख मांगकर किसी तरह अपना गुजारा करती थी। भीख मांगने वाली बुढ़ी महिला को जब वृद्धाश्रम शिफ्ट किया गया और उसकी झोपड़ी की जब नगर पालिका की टीम ने तलाशी ली तो बूढ़ी महिला की झोपड़ी से पैसों का अंबार निकला है। टीम को बुजुर्ग महिला की झोपड़ी से करीब 2,60,000 रुपये मिले हैं।

महिला की झोपड़ी से मिले इन पैसों की तस्वीरें भी जारी की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे इस झोपड़ी में पैसों का अंबार दिख रहा है। झोपड़ी के कचरे में तो कहीं लिफापों में तो कहीं किसी चीज में पैसे रखे हुए थे। इन पैसों को गिनने के लिए टीम को काफी समय भी लगा।

घटना पर वार्ड मेंबर ने बताया कि वे यहां 30 साल से रहती थीं। कल राजौरी से टीम आकर उनको वृद्धाश्रम ले गई। नगर पालिका की टीम को घर के कचरे में लिफाफों में नोट मिलने लगे। जैसे ही इसकी खबर इलाके में फैली, लोगों का हुजूम इसे देखने के लिए उमड़ पड़ा। भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला के पास से इतने पैसे देख सभी दंग रह गए।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आतंकियों के दोस्त जम्मू-कश्मीर के सस्पेंड डीएसपी देविंदर सिंह को किया गया बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पताल में गाय अंदर और स्टाफ नदारद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान बरामद किये 19 ग्रेनेड

जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ, देश के अनेक हिस्सों में बारिश होने की संभावना

Leave a Reply