चीन के ऑर्टिफिशियल सूरज ने 100 सेंकेंड तक पैदा किया 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान

चीन के ऑर्टिफिशियल सूरज ने 100 सेंकेंड तक पैदा किया 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान

प्रेषित समय :12:06:21 PM / Thu, Jun 3rd, 2021

बीजिंग. चीन के आर्टिफिशियल सूरज में लगे न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) रिएक्टर ने शुरू होते ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस रिएक्टर ने 100 सेकेंड तक 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान पैदा किया है। यह तापमान सूरज के तापमान से 10 गुना से भी काफी ज्यादा है। धरती पर आज तक किसी भी देश में इतना ज्यादा कृत्रिम तापमान को पैदा नहीं किया जा सका है। इस रिएक्टर से इतनी ज्यादा ऊर्जा पैदा की गई है कि इसे 'आर्टिफिशल सूरज' कहा जा रहा है। इसकी मदद से चीन ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी रिसर्च की क्षमता को भी बढ़ाया है। चीनी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि प्रायोगिक उन्नत सुपरकंडक्टिंग टोकामक से चीन को एक असीमित हरित ऊर्जा का सोर्स मिल जाएगा। इससे ईंधन के लिए चीन की दूसरे देशों पर निर्भरता और प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी आने की उम्मीद है।

इस आधुनिक रिएक्टर को पहली बार पिछले साल 2020 में स्टार्ट किया गया था। तब इस रिएक्टर ने 100 सेकेंड के लिए 10 करोड़ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान पैदा किया था। लेकिन, इस बार चीन के इस न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 12 करोड़ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान पैदा किया है। शेन्जेन के साउथर्न यूनिवर्सिची ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फिजिक्स डिपॉर्टमेंट के डॉयरेक्टर ली मियाओ ने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि इस प्रोजेक्ट का अगला लक्ष्य एक हफ्ते के लिए रिएक्टर को इसी तापमान पर चलाना हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा इतनी ज्यादा गर्मी को कृत्रिम रूप से बनाना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब इन वैज्ञानिकों का अंतिम लक्ष्य इस तापमान को लंबे समय तक स्थिर स्तर पर बनाए रखना होना चाहिए।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गलवान घाटी में हताहत सैनिकों की संख्या पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल तो भड़का चीन, हुई जेल

युवाओं की घटती जनसंख्या से चिंतित चीन ने किया दो बच्चों की नीति को खत्म करने का फैसला

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री का दावा, चीन की आर्मी के साथ मिलकर काम कर रही है वुहान लैब

प्राचीन शास्त्रों में भक्ति के 9 प्रकार बताए गए हैं जिसे नवधा भक्ति कहते

एलएसी पर हाई अलर्ट पर हैं भारतीय सैनिक, चीनी गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: सेना प्रमुख

ताइवान को देश बताने पर जॉन सीना ने अपने चीनी प्रशंसकों से मांगी माफी

Leave a Reply