बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. पुलिस ने ई-रिक्शा चलाने वाले और व्यापारियों को लॉकडाउन हटने पर अपनी-अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. पुलिस ने इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रखीं हैं. बुलंदशहर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मार्केट में घूम-घूम कर व्यापारियों से अपील की है कि जिनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और उन्होंने कोरोना वायरस का टीका लगवा लिया है. सिर्फ उन्हीं लोगों को लॉकडाउन खत्म होने पर अपनी-अपनी दुकानें खोलनी की अनुमति दी जाएगी.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी को कोरोना नियमों का पालन करना होगा. इसके साथ ही पुलिस ने ये चेतावनी भी दी है कि जिन व्यापारियों की उम्र 45 साल ज्यादा है और उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है. उन्हें दुकानों पर बैठने नहीं दिया जाएगा. कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यह फैसला लिया है.
प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना (COVID-19) के कारण प्रतिबंध लगाए गए हैं. इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे लोगों को ही बाहरी आवाजाही की अनुमति है. वहीं पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि जिन जिलों में कोरोना वायरस के 600 से कम एक्टिव मामले हैं. वहां से प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-यूपी के फतेहपुर में एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, सभी की मौके पर ही मौत
अभिमनोजः यूपी जीते तो मोदी और हारे तो योगी जिम्मेदार?
यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के निकाली 196 पदों पर भर्ती
यूपी: संभल के सपा सांसद का विवादित बयान, बीजेपी सरकार ने शरीयत से की छेड़छाड़ इसलिये आ रही आफत
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, यूपी-बिहार की 24 पैसेंजर ट्रेनें बहाल, 5 जून से चलेंगी
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही यूपी का चुनाव लड़ेगी बीजेपी, संगठन में हो सकते हैं बदलाव
Leave a Reply