मुंबई. ओप्रा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू के बाद मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी चर्चा में आ गए थे. इंटरव्यू के दौरान ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने रॉयल्स के काम करने को लेकर अपनी चिंताओं जाहिर की थी. अब पेज सिक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार शाही परिवार की ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट की गई सीनियर रॉयल्स की लिस्ट में मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी की रैंकिंग को और नीचे कर दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार साइट पिछले कुछ हफ्तों से अंडर कंस्ट्रक्शन थी.
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार हैरी और मेगन की रैंकिंग शाही परिवार के 9 सदस्यों के बाद कर दी गई है. हैरी और मेगन को पहले द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के नीचे स्थान दिया गया था. अब इस जोड़ा को हैरी के पिता प्रिंस चाल्र्स और कैमिला, राजकुमारी ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और वेसेक्स, प्रिंस एडवर्ड और सोफी वेसेक्स के बाद रखा गया है. मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी अपने शाही कर्तव्यों से हटने के बाद एंजिल्स शहर में रह रहे हैं.
गौरतलब है कि मेगन मार्केल ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पैलेस में एक सुरक्षित माहौल नहीं मिलता था. वह अपने बेटे की सुरक्षा के लिए हमेशा चिंतित रहती थीं. यह इंटरव्यू मेगन द्वारा उस समय दिया गया, जब वह और हैरी अब शाही परिवार का हिस्सा नहीं है. दो साल पहले मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी शाही परिवार को छोड़ चुके हैं और एक आम नागिरक की तरह अपनी जिंदगी जी रहे हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-भारतीय रेल जल्द बनेगी विश्व की पहली ग्रीन रेलवे, जानिए क्या क्या बदलेगा
देश के कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स में भारी गिरावट, अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों में कम हुआ विश्वास
भारत-पाक के बीच दशकों से कायम अविश्वास की स्थिति रातोंरात नहीं बदल सकती: थल सेना प्रमुख
विश्व साइकिल दिवस: क्या है इसका महत्व और फायदे
वाराणसी में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों पर गिरा जर्जर मकान, दो की मौत
Leave a Reply