एआईबीएफ की बैठक: कोरोनाकाल में सामाजिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने

एआईबीएफ की बैठक: कोरोनाकाल में सामाजिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने

प्रेषित समय :06:42:16 AM / Sat, Jul 3rd, 2021

जयपुर. आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. प्रदीप ज्योति के सानिध्य में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित भंवरलाल शर्मा तकनीकी कारणों से बैठक से नही जुड जाये और उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में संगठनात्मक, प्रबंधन, फेडरेशन के चुनाव  एवं विभिन्न विषयो पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्यों व देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर चर्चा की। बैठक में संम्भागीयो ने एआईबीएफ के नेतृत्वकर्ता पण्डित भंवरलाल शर्मा एवं डॉ. प्रदीप ज्योति द्वारा प्रदत्त सेवाओ की सराहना की। ऊर्जावान युवा नेतृत्वकर्ता डाॅ. ज्योति द्वारा विभिन्न तकनीकी मुद्दों व कोर्ट प्रकरणों के निस्तारण हेतु किये गये प्रयासो, उनके सामंजस्य व सहयोग द्वारा किये गये कार्य एवं संगठन की उपलब्धियों में उनके योगदान की प्रषसां की गई तथा भविष्य में उनके नेतृत्व में अधिक बेहतर कार्यो हेतु उम्मीद व्यक्त की गई।

शुरुआत में फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. प्रदीप ज्योति ने बताया कि कोरोना काल में संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर देशभर में जरूरतमंद लोगों को अपनी और से आवश्यक सहयोग कर मानवता का धर्म निभाया हैं और जनराहत और सेवा कार्यो में अपनी भूमिका का निर्वहन किया हैं। उन्होंने संगठन के निर्वाचन सहित विभिन्न विषयों पर फेडरेशन प्रतिनिधियों के साथ हुए नियमित संवाद की जानकारी दी। डॉ. ज्योति ने कहा कि कोरोना के कारण लम्बे समय से नियमित बैठक का आयोजन नही हो पा रहा हैं। उन्होने कहा कि बहुत जल्द ही सभी मिलेगें एवं विभिन्न कार्यो को अधिक गति से चलाने का विश्वास व्यक्त किया। डॉ. ज्योति ने संगठन से क्षमतावान, योग्य एवं सक्रिय प्रतिनिधियों को जोड़ने पर बल दिया ताकि क्रियाकलापों को अधिक बेहतर बनाया जा सकें।

अध्यक्षता करते हुए श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि चुनाव सहित विभिन्न मामलों को फेडरेशन के पदाधिकारियो की भावना व संगठन के विधान के अनुरूप पूर्ण किया जायेगा एवं संगठन का सक्षम नेतृत्व समाज व राष्ट्र के निर्माण व कल्याण में अपनी प्रभावी भूमिका का सतत निर्वहन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में हमारे संगठन ने जो उपलब्धियां दर्ज की हैं वह प्रशंसनीय हैं। उन्होंने डॉ. ज्योति की समर्पित सेवाओ को सराहा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  पदमप्रकाश शर्मा ने कहा कि फेडरेशन के कार्यक्रम व गतिविधियां कोरोना संकटकाल में चलते रहे हैं और हमारे प्रतिनिधियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सेवा कार्य के माध्यम से अपनी सषक्त उपस्थिति दर्ज कराई हैं। शर्मा ने उत्तराखंड में किये गये सेवा कार्यो की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हरिद्वार में करने का प्रस्ताव रखा।

राष्ट्रीय सचिव प्रशासन अश्विनी तिवारी ने फेडरेशन के सेवा कार्यो व गतिविधियो का प्रभावी प्रचार प्रसार करने एवं देशभर में विस्तारित संगठन की गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य व उपलब्धि महत्वपूर्ण हैं और समन्वयात्मक तोर पर संवाद व सम्पर्क के द्वारा कार्यक्रम में सबकी सहभागिता सुनिश्चित हों।

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा एन मालिनी ने संगठन के आय व्यय विवरण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने का सुझाव देते हुए संगठन के क्रियाकलापों की सराहना की। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान कर्नाटक में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाय एन शर्मा ने संगठन की युवा विंग द्वारा किये गये कार्यो से अवगत करवाया व उनके क्षेत्र में भोजन व आवश्यक सामग्री के वितरण हेतु किये गये प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन व्यवस्था को लेकर सुझाव दियें।

नेपाल विप्र संघ के प्रमोद शर्मा ने नेपाल में आपदा के दौरान दी गई सेवाओं की जानकारी व पंचांग के प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की भावी योजनाओं से अवगत करवाया व वृहद आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए उक्त आयोजन में सभी से नेपाल आने का आग्रह किया।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव एन द्विवेदी ने मीडिया के माध्यम से सकारात्मक गतिविधियो का प्रभावी प्रचार प्रसार करने एवं सूचना संकलन कार्य में सूचनाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रतिनिधि मोहन प्रकाश शर्मा, पी सी पारीक, सुरेश शर्मा, मणि एस थिरूवला, लोकेंद्र शर्मा, कृष्ण मोहन झा, प्रभात कुमार मिश्रा, पंकज मिश्रा, द्वारका शर्मा, टीएनजी शंकरन, एमएनएस शास्त्री, उदय कुमार, राजन उन्नी, एस मौसाद, अरूणा गौड़,  आदि ने भाग लेकर विचार व्यक्त कियें। राष्ट्रीय सचिव रमेश ओझा ने बताया कि वे स्वयं एवं अन्य कई प्रतिनिधि मौसम के प्रभाव के चलते कई क्षेत्रो से तकनीकी कारणवश नही जुड पायें। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राजस्थान के इस मंत्री के बिगड़े बोल, बोले देश के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार भ्रष्ट, 2 परसेंट के बिना काम नहीं करते

राजस्थान बीजेपी के लेटर बम से गरमाई राजनीति, 22 साल पुराना पत्र वायरल, पूनिया के पत्र में लिखे मजमून से हंगामा

निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर को लगा तगड़ा झटका, राजस्थान हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

राजस्थान सरकार पर भाजपा का बड़ा आरोप: कहा जासूसी और फोन टैपिंग करा रहे सीएम गहलोत

राजस्थान के बीकानेर में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, नये सिरे से बनायी जा रही गाइडलाइन

राजस्थान के बीकानेर में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, नये सिरे से बनायी जा रही गाइडलाइन

Leave a Reply