दिल्ली में खतरे के निशान के पार हुई यमुना, सरकार ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार

दिल्ली में खतरे के निशान के पार हुई यमुना, सरकार ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार

प्रेषित समय :15:10:54 PM / Fri, Jul 30th, 2021

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है और फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान के पार हो गया है. हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंच रहा है जिसके चलते यमुना का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.

शुक्रवार सुबह 11 बजे यमुना में जलस्तर 205.34 मीटर पर पहुंच गया है. जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. सुबह 10 बजे ही यमुना में जलस्तर 205.32 मीटर पहुंच गया था. यमुना में हाई फ्लड लेवल का निशान 207.49 मीटर है.

जिस तेजी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है उससे आशंका है कि यमुना के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है इसे लेकर प्रशासन अलर्ट पर है. प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 6 बजे 20,485 क्यूसेक, 7 बजे 20,485 क्यूसेक, 8 बजे 19,056 क्यूसेक, सुबह 9 बजे 19,056 क्यूसेक और सुबह 10 बजे 19,056 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है.

दिल्ली सरकार की तैयारियों को लेकर दिल्ली के फ्लड एंड इरिगेशन मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि, हथिनी कुंड से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, बारिश भी हो रही है जिससे भी पानी बढ़ने के आसार हैं.

सतेंद्र जैन ने आगे कहा, "दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारियां की हुई है अगर फ्लड की स्तिथि पैदा होती है तो हम तैयार हैं. लो-लाइन के पास यमुना के किनारे जितने भी इलाके हैं वह प्रभावित होते हैं उन को चिन्हित किया हुआ है जिसकी लिस्ट भी जारी की जाएगी. सारे डीएम की ड्यूटी लगाई गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिल्ली नगर निगम को सड़कों से वाहन जब्त करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

दिल्ली में अगले 5 साल नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें, दिल्ली सरकार के मंत्री ने किया ऐलान

पीएम मोदी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में की मुलाकात

दिल्ली–एनसीआर में जोरदार बारिश, मानसून में दूसरी बार ऑरेंज अलर्ट जारी

अभिमनोजः दिल्ली के दरवाजे खोले, लेकिन किसान तो लखनऊ चल दिए?

दिल्ली में लोगों को फर्जी नोटिस भेजकर ठगने वाले तीन गिरफ्तार, पॉर्न देखने के लिए जुर्माना भरने की देते थे धमकी

Leave a Reply