अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी के बाद सामने आई उनकी पहली तस्वीर

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी के बाद सामने आई उनकी पहली तस्वीर

प्रेषित समय :17:49:14 PM / Mon, Aug 16th, 2021

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. बता दें, अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी में जिस तरह धूमधाम से हुई थी, वहीं रिया कपूर और करण बूलानी की शादी बेहद सादगी के साथ हुई.

शादी की खास रस्मों में एक मानें जाने वाली मेहंदी और संगीत सेरेमनी इस खास शादी में नहीं हुईं. शादी के बंधन में बंध चुके रिया और करण ने बारात, संगीत, मेहंदी और अन्य विवाह से पहले होने वाले कई रस्मों को नहीं करके भारतीय शादी को लेकर चली आ रही रूढि़वादिता को तोड़ दिया. करण बुलानी और रिया दोनों ने अपनी शादी के बाद अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक तस्वीर शेयर की हैं. उनके शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने लगी हैं.

करण बुलानी ने एक तस्वीर शेयर हुए लिखा, कल हमने इसे दुनिया के लिए आधिकारिक बना दिया, लेकिन आप और मैं एक दशक से अधिक समय से साथ हैं और इसके लिए मैं चार लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे प्यार, सम्मान, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग दी है. पहला फिल्म निर्माता है, दूसरा फैशन स्टाइलिस्ट है.. तीसरा मेरी बेटी नींबू की मां है और चौथा घरेलू रसोई में चमत्कार करने के लिए बेहतरीन रसोइया है.. और उनके नाम रिया कपूर हैं.

वहीं, रिया कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 12 साल बाद, मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए था, क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे आदमी हो, लेकिन मैं रोई और पूरे रास्ते पेट फूल गए, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि अनुभव कितना विनम्र होगा. मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी, जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना था. मुझे उम्मीद है कि हम एक परिवार को इतना करीब बना देंगे कि हमारे पास हमारे जीवन में ढेर सारे प्यार हों.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पोर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा का नाम आने पर बॉलीवुड पर बरसीं कंगना रनौत

बॉलीवुड में फ्लॉप पर साउथ में हिट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेस के पतियों को करना चाहती हैं डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे

मशहूर कव्वाल फरीद साबरी का निधन, बॉलीवुड में गाए थे इक मुलाकात जरूरी है सनम और देर ना हो जाए जैसे सुपरहिट गीत

बूंदी रायता से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी शिल्पा शिंदे, रवि किशन के साथ आयेंगी नजर

Leave a Reply