रेलवे के मौद्रीकरण/निजीकरण के विरोध में चेतावनी दिवस 8 सितम्बर को, डबलूसीआरईयू का आंदोलन

रेलवे के मौद्रीकरण/निजीकरण के विरोध में चेतावनी दिवस 8 सितम्बर को, डबलूसीआरईयू का आंदोलन

प्रेषित समय :19:50:24 PM / Tue, Sep 7th, 2021

कोटा. ऑल इण्डिया रेलवेमैन्स फेडरेशन के आव्हान पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा केन्द्र सरकार की मोद्रीकरण नीति के विरोध में कल दिनांक 08 जुलाई 2021 को सायं 5.00 बजे आम सभा का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष किया जायेगा.

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि केन्द्र सरकार की मोद्रीकरण नीति जिसमें 400 रेलवे स्टेशन, 90 पैसेन्जर गाडिय़ां, 1400 किमी का रेलवे ट्रेक, 265 गुड्स शेडए 741 किमी कोकण रेलवे, 4 हिल रेलवे, 673 किमी डेडीकेटेट फ्रेट कॉरिडोर, 15 रेलवे स्टेडियम, तथा रेलवे कॉलोनियों का निजीकरण करने पर उतारू है. ऑल इण्डिया रेलवेमैन्स फैडरेशन वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन इसका घोर विरोध करती है. इसी श्रृंखला में बुधवार दिनांक 08 जुलाई को कोटा मडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विशाल आम सभा का आयोजन कर विरोध दर्ज करेगी.

आंदोलन को सफल बनाने इन्होंने की अपील

आगामी 8 सितम्बर को आयोजित चेतावनी दिवस को सफल बनाने की अपील डबलूसीआरईयू के महामंत्री कॉ. मुकेश गालव, अध्यक्ष रवि जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष व जबलपुर मंडल सचिव नवीन लिटोरिया, कोषाध्यक्ष कॉम. इरशाद खान, उपाध्यक्ष कपिल देव यादव, नवीन तिवारी, हेमंत राठौर, अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष जबलपुर कॉम बीएन शुक्ला, भोपाल मंडल अध्यक्ष टीके गौतम, कोटा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा, सहायक महामंत्री, एससी धाकड़, पीआर मिश्रा, संजय जैन, मनीष यादव, रोमेश मिश्रा सहित तमाम रेल कर्मचारियों व यूनियन कार्यकर्ताओं ने रेल कर्मचारियों से की है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रेलवे के मौद्रीकरण के खिलाफ AIRF/WCREU का कड़ा ऐतराज, 8 सितम्बर को चेतावनी दिवस आंदोलन

बिहार में रेलवे पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी, ये ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट-डाइवर्ट

एमपी के गुना मेंं दिनदहाड़े रिटायर्ड रेलवे कर्मी की हत्या, घर में घुस कर पहले पैर बांधे फिर मोगरी से वार कर मार डाला

रेलवे में मोनेटाइजेशन का AIRF/WCREU ने किया विरोध, आरपार के आंदोलन की तैयारी

अब रेलवे के कर्मचारियों को वर्दी में आना होगा दफ्तर, वर्ना यूनिफॉर्म अलाउंस हो जाएगा बंद

केबीसी में शामिल हुए रेलकर्मी की चार्जशीट पर रेलवे ने 9 बिंदुओं में दी यह सफाई

रेलवे का फरमान, रेल कर्मचारी निर्धारित वर्दी में ही नजऱ आएं, नहीं तो दंड के लिए रहें तैयार

Leave a Reply