इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया कृत्रिम तालाब बनाकर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कराने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया कृत्रिम तालाब बनाकर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कराने का आदेश

प्रेषित समय :09:38:55 AM / Sun, Oct 10th, 2021

गौरतलब है कि इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति के सचिव डॉ पीके राय और समाजसेवी योगेश पांडेय ने अंदावा के तालाब में प्रशासन द्वारा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कराए जाने को चुनौती देते हुए अवमानना याचिका दाखिल की थी. याचिका में आरोप लगाया था कि अंदावा के गंदे तालाब में मूर्ति विसर्जन कराए जाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है. इसके साथ ही विसर्जन के बाद जो शांति जल लिया जाता है और जिसे सनातन परंपरा के मुताबिक अपने घरों में छिड़का जाता है, उसके दूषित होने से खासतौर पर बंगाली समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. याची अधिवक्ता विजय चन्द्र श्रीवास्तव के मुताबिक, डीएम प्रयागराज ने कोर्ट में हलफनामा देकर आश्वासन दिया है कि 5 अक्टूबर 2015 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए देवी प्रतिमाओं का विसर्जन काली सड़क पर कृत्रिम तालाब बनाकर कराया जाएगा. याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

टूटेगी परंपरा- इस बार कोलकाता में ये 4 महिला पुजारी करेंगी दुर्गा पूजा

पश्चिम बंगाल में हर दुर्गा पूजा कमेटी को इस साल 50 हजार रुपये देगी ममता सरकार

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग से बोले अधिकारी- दुर्गा पूजा से पहले कराएं उपचुनाव

Leave a Reply