प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक तरफा प्रेम में युवक ने किए थे एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक तरफा प्रेम में युवक ने किए थे एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

प्रेषित समय :15:15:03 PM / Mon, Nov 29th, 2021

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस की जांच में मृतक लड़की की कॉल डिटेल से अहम खुलासा हुआ है.

मृतक लड़की को पवन युवक सरोज नाम का युवक एक तरफा प्रेम करता था और उसे मैसेज भी भेजता था. आखिरी मैसेज भी उसी ने भेजा था. उसने आई लव यू लिखा था. जिसके जवाब में मृतक लड़की ने आई हेट यू लिखा था. विवेचना में आए इस तथ्य की जांच के बाद पुलिस ने पवन सरोज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश का कहना है कि आरोपी युवक पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है. लेकिन इसके बावजूद पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं.

एडीजी ने स्वीकार किया है कि मृतक लड़की के साथ रेप हुआ है लेकिन कितने लोगों ने लड़की के साथ रेप किया है यह अभी साफ नहीं है. एडीजी के मुताबिक लड़की की मां के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक पवन सरोज का डीएनए सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

आरोपी करता था लड़की को परेशान

एडीजी कहते हैं कि पवन सरोज लगभग (23) वर्ष का है और पढ़ा लिखा नहीं है. पवन सरोज मृतक परिवार की ही जाति का है. उनके मुताबिक पवन सरोज द्वारा लड़की को लगातार परेशान किया जा रहा था. आरोपी पवन सरोज द्वारा लगातार लड़की को मैसेज किया जा रहा था और लड़की द्वारा उसके प्रपोजल को अस्वीकार किया जा रहा था. मैसेज और परिस्थिति जन साक्ष्यों के आधार पर पवन सरोज की गिरफ्तारी की गई है.

पुलिस ने 11 लोगों को किया था नामजद

भले ही पवन सरोज पुलिस को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है लेकिन यह बात साफ हो गई है कि कुछ लोगों के साथ मिलकर उसने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. एडीजी के मुताबिक पवन सरोज द्वारा हत्याकांड में शामिल लोगों के नाम बदल- बदल कर बताए जा रहे हैं. एडीजी के मुताबिक हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी विवेचना की जा रही है. गौरतलब है कि मृतक के भाई की ओर से गांव के ही 11 लोगों को मामले में नामजद किया गया था. जिनमें से एक महिला समेत 8 लोगों को हिरासत में भी लिया गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में रहकर एनजीओ में काम कर रही दमोह की युवती ने आत्महत्या की

जबलपुर के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में राइफल मैन और उसकी पत्नी ने की आत्महत्या..!

भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में आया नया मोड़: अश्लील वीडियो दिखाकर पलक कर रही थी ब्लैकमेल

जबलपुर में आर्मी केटींन के कर्मचारी की हत्या..!

Leave a Reply