महारैली में प्रियंका गांधी की हुंकार, कहा- केंद्र सरकार कर रही है गुमराह, नहीं करते विकास-महंगाई की बात

महारैली में प्रियंका गांधी की हुंकार, कहा- केंद्र सरकार कर रही है गुमराह, नहीं करते विकास-महंगाई की बात

प्रेषित समय :13:50:43 PM / Sun, Dec 12th, 2021

जयपुर. कांग्रेस आज जयपुर में महंगाई हटाओ रैली कर रही है. प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे इस धरती पर खड़े होकर गर्व हो रहा है कि यहां कांग्रेस की सरकार है. मुझे पता है आज प्रदेश और देश की जनता बहुत संकट है और आप किस संकट से गुजर रहे हैं. आज ये महंगाई हटाओ रैली है. मुझे पता है आज किस लिए यहां आए हैं. क्योंकि आप महंगाई से त्रस्त है.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दो तरह की सरकारें होती है एक जो जनता के लिए काम करती है. वहीं दूसरी सरकार लालच करती है और झूठ बोलती है. केंद्र की सरकार दूसरी तरह की सरकार है. उत्तर प्रदेश में सरकार विज्ञापन कर रही है लेकिन किसानों का खाद नहीं दिलवा पा रही है. उत्तर प्रदेश में कई लोग खाद की लाइन खड़े-खड़े मर गए. प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है. केंद्र सरकार कभी विकास या महंगाई की बात नहीं करती.

वहीं सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका गांधी के साथ रैली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी शामिल होंगी. इस महारैली को राहुल गांधी के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. राजस्थान में लगे पोस्टर-बैनर और अखबारों में राहुल गांधी की तस्वीरों को खास तवज्जो दी गई है. इस मौके पर कांग्रेस किसान, महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

रैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे. कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय रैली है, जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे. महारैली के लिए कांग्रेस तमाम दिग्गज नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए हैं. पार्टी के संगठन महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने यहां कहा, प्रस्तावित ‘महंगाई हटाओ महारैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद करेगी.

कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के लिए जयपुर शहर की प्रमुख सड़क चौराहे पोस्टर-बैनरों से पाट दिया गया है. ज्यादातर पोस्टरों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रमुखता से जगह दी गई है. इन पोस्टर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तस्वीरें भी हैं. खास बात यह है कि इनमें राहुल गांधी के फोटो को प्रमुखता दी गई है और वह हर पोस्टर के केंद्र में हैं. कांग्रेस की इस रैली को महंगाई के साथ-साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी के बड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कुछ स्थानीय अखबारों के पहले पन्ने पर जो विज्ञापन दिया गया उसमें भी बीच में राहुल गांधी की ही तस्वीर है. राजनीतिक गलियारों में इसे राहुल गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारियों के संकेत में रूप में देखा जा रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं. हर कोई चाहता है कि वह दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राजस्थान के 60 हजार स्टूडेंट्स को मुफ्त यूनिफॉर्म मिलेगी, पहली से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा फायदा

राजस्थान के 60 हजार स्टूडेंट्स को मुफ्त यूनिफॉर्म मिलेगी, पहली से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा फायदा

पंजाब में बस की हड़ताल आज रात से : दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए नहीं चलेंगी बसें

राजस्थान में अमित शाह का बड़ा ऐलान- 2023 में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कोरोना वायरस से दहशत, लगाया गया कर्फ्यू, दुकानें भी बंद

Leave a Reply