नासा की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा: इंसान UFO की जांच करता रहा और Aliens धरती पर सैर करके चले गए

नासा की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा: इंसान UFO की जांच करता रहा और Aliens धरती पर सैर करके चले गए

प्रेषित समय :13:06:51 PM / Sun, Dec 12th, 2021

वॉशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा हो सकता है, एलियंस धरती पर पहले ही आ गए हों. इसके साथ ही एजेंसी ने कहा है कि वह दूसरी दुनिया की संभावना को पूरी तरह नहीं नकार सकती. रिपोर्ट में कहा गया है कि नासा के पास बेशक इस संबंध में कोई सबूत नहीं है, लेकिन इसपर काम किया जा रहा है.

नासा का साइंस मिशन पृथ्वी से परे जीवन के संकेतों को खोजने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. यह जानकारी एक सरकारी संगठन ने अपनी वेबसाइट पर शेयर की है. नासा से सूचना की स्वतंत्रता के अनुरोध के तहत इस संबंध में सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब 30 नवंबर, 2021 को दिया गया.

जारी किए गए दस्तावेज में कहा गया है कि जब वैज्ञानिक यूएफओ पर जांच कर रहे थे, तो विज्ञान के कई नए प्रश्न सामने आए. नासा का इस खुलासे से कुछ हफ्ते पहले ही जून में पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय) ने एक रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले कई दशकों में सैन्य हवाई क्षेत्रों में देखी गई रहस्यमय उड़ने वाली वस्तुओं यानी यूएफओ के बारे में अमेरिकी सरकार को क्या कुछ पता है.

नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के कार्यालय की वेबसाइट पर जारी की गई रिपोर्ट ने यूएफ की 144 घटनाओं की जांच की गई, जिसे सरकार ने 'अज्ञात हवाई घटना' माना है. अध्ययन के आखिर तक जांचकर्ता केवल एक ही घटना के बारे में समझा सके हैं. जिसे 'हवा में होने की अव्यवस्था' बताया गया. इसका संबंध रडार से होता है.

जांचकर्ताओं को यह सुझाव देने के लिए कोई सबूत नहीं मिला कि ये घटनाएं क्या एलियन जीवन से जुड़ी हुई हैं. या फिर इसका संबंध चीन और रूस जैसे दुश्मन देशों की तकनीकी प्रगति से है. वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया, हम जिन 144 घटनाओं से डील कर रहे हैं, उनमें से हमारे पास कोई स्पष्ट संकेत नहीं है कि इनका संबंध दूसरी दुनिया से नहीं है. लेकिन हम डाटा के साथ ही आगे बढ़ेंगे.

अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि उसे नहीं पता ये यूएफओ किसी देश की तकनीकी प्रगति का प्रमाण हैं, जो सबूत या डाटा एकत्रित करने के लिए उनके सैन्य क्षेत्र तक भेजे गए हों. ना ही इस बात का कोई सबूत है कि इनका संबंध एलियंस से है. लेकिन इस बारे में पता लगाने के लिए कोशिश की जाती रहेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन वैरिएंट से 3 गुना ज्यादा री-इंफेक्शन का खतरा, स्टडी में खुलासा

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक तरफा प्रेम में युवक ने किए थे एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली से की सगाई, शादी के प्लान का भी हुआ खुलासा

पाक फौज का कारनामा, इमरान को सत्ता में लाने के लिए नवाज शरीफ को फंसाया, पूर्व चीफ जस्टिस के ऑडियो से खुलासा

पाक फौज का कारनामा, इमरान को सत्ता में लाने के लिए नवाज शरीफ को फंसाया, पूर्व चीफ जस्टिस के ऑडियो से खुलासा

Leave a Reply