शादी से पहले दोस्तों के साथ दूल्हे ने की पार्टी, पता लगते ही दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता

शादी से पहले दोस्तों के साथ दूल्हे ने की पार्टी, पता लगते ही दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता

प्रेषित समय :09:08:49 AM / Sat, Jan 1st, 2022

शादी के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और नए रिश्ते बन जाते हैं. इसलिए अपनी शादी से पहले हर लड़का या लड़की सोचते हैं कि वो अविवाहित होकर दोस्तों के साथ आखिरी बार मजे कर लें. ऐसा ही कुछ एक शख्स ने भी किया मगर जब उसकी खुफिया पार्टी के बारे में उसकी होने वाली पत्नी को पता चला तो उसने शादी ही तोड़ ली.

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर हाल ही में एक महिला ने अपनी दुविधा को दूर करने के लिए लोगों से मदद मांगी. महिला ने बताया कि 3 हफ्ते बाद उसकी शादी होने वाली है. उसने और उसके मंगेतर ने तय किया था कि दोनों शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलर और बैचलरेट पार्टी करेंगे. महिला ने कहा कि वो खूबसूरत जगह पर बने कैबिन में अपनी सहेलियों के साथ दिन बिताने गई थी जहां उन्हें स्पा का आनंद उठाना था. जबकि मंगेतर और उसके दोस्तों को किसी और स्पा में ऐसा ही करना था.

रिपोर्ट के मुताबिक जब शख्स पार्टी से लौटा तो उसने अपनी होने वाली पत्नी से बताया कि उसके दोस्तों ने बिना उसे बताए स्ट्रिप क्लब में पार्टी रख दी थी. स्ट्रिप क्लब वो जगह होती है जहां महिलाएं न्यूड होकर परफॉर्म करती हैं. ये सुनते ही महिला आगबबूला हो गई. उसने अपने होने वाले पति से पूछा कि कुछ महीनों पहले ही जब उसने ऐसा करने से उसे मना कर दिया था तो फिर उसने उसकी बात क्यों नहीं मानी. शख्स काफी समझाने की कोशिश करता रहा मगर महिला नहीं मानी.

लोगों ने किया महिला का सपोर्ट

इसके बाद उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया. शख्स ने उसे काफी मनाने की कोशिश की मगर महिला अब उस शख्स से शादी नहीं करना चाहती. उसने बताया कि उसकी बहन का कहना है कि वो ओवररिएक्ट कर रही है क्योंकि उसने खुद अपनी शादी में पति की बैचलर पार्टी के लिए स्ट्रिपर हायर किया था. महिला ने पोस्ट में लिखा कि उसने रिलेशनशिप में कुछ वैल्यूज बनाई थीं जिनके भरोसे वो रिश्ता चला रही थी मगर मंगेतर ने उन मूल्यों को तोड़कर उसका दिल दुखाया है. सोशल मीडिया पर भी लोग उसके सपोर्ट में हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बिहार: दूल्हा को लेने घोड़ी पर सवार होकर पहुंची एयर होस्टेस दुल्हन

नई दुल्हन के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव! मां राबड़ी देवी ने कहा- सबको खिलाएंगे मिठाई

यहां दुल्हन ने दूल्हे की मांग में भरा सिंदूर, मुस्कुरा कर गले लगाया और फिर यह हुआ

दुल्हन ने लहंगा पहनने से किया इनकार, कहा- जींस में लूंगी फेरे !

यूपी के मिर्जापुर में कमरे में ही बैठी रही दुल्हन, दूल्हा मंडप से गहने लेकर हो गया फरार

Leave a Reply