जीएसटी कलेक्शन दिसंबर में 1.29 लाख करोड़ के पार, पर नवंबर से थोड़ा सा कम रहा

जीएसटी कलेक्शन दिसंबर में 1.29 लाख करोड़ के पार, पर नवंबर से थोड़ा सा कम रहा

प्रेषित समय :16:36:07 PM / Sat, Jan 1st, 2022

नई दिल्ली. दिसंबर 2021 में जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन 1,29,780 करोड़ रुपए रहा है. नवंबर महीने से यह थोड़ा सा कम है. नवंबर में कुल जीएसटी संग्रह 1.31 लाख करोड़ था. जुलाई 2017 में इस अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के लागू होने के बाद नवंबर-21 में संग्रहित जीएसटी राजस्व इस वर्ष अप्रैल के संग्रहित 1.40 लाख करोड़ रुपये के राजस्व के बाद दूसरा सबसे अधिक मासिक राजस्व था.

वित्त मंत्रालय द्वारा आज शनिवार को जारी जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2021 में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,29,780 करोड़ रुपये रहा है जो दिसंबर 2020 में संग्रहित राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है. वहीं, दिसंबर 2019 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक रहा है. हालांकि नवंबर 2021 में यह राशि 1,31,526 करोड़ रुपये पर रही थी.

लगातार 1.30 लाख करोड़ के करीब जीएसटी

अक्टूबर 2021 में 1,30,127 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व जमा हुआ था और नंवबर ऐसा लगातार दूसरा महीना रहा, जबकि जीएसटी राजस्व संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. दिसंबर 2021 में भी यह राशि 1.30 लाख करोड़ के करीब रही है. इस वर्ष सितंबर में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.17 लाख करोड़ रुपये रहा था.

सिर्फ जून में एक लाख करोड़ रुपये से कम

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से लगाये गये कठोर लॉकडाउन के कारण इस वर्ष जून में जीएसटी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम रहा था. इससे पहले लगातार नौ महीनों तक यह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था. अब फिर जुलाई, अगस्त , सितंबर और अक्टूबर के साथ ही नवंबर में भी यह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

इस वर्ष दिसंबर में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,29,780 करोड़ रुपये रहा है. इसमें सीजीएसटी 22,578 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 28658 करोड़ रुपये , आईजीएसटी 69,155 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर 9389 करोड़ रुपये रहा है. आईजीएसटी में आयात पर जीएसटी 37527 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर में आयात पर जीएसटी 614 करोड़ रुपये शामिल है. सरकार ने सीजीएसटी में 25,568 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 21,102 करोड़ रुपये दिया है. इस नियमित वितरण के बाद अक्टूबर में सीजीएसटी 48,146 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 49,760 करोड़ रुपये रहा है. लॉकडाउन हटने के बाद जीएसटी कलेक्शन में लगातार सुधार हुआ है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जीएसटी काउंसिल की बैठक में टल सकता है टेक्सटाइल जूतों पर जीएसटी रेट बढ़ाने का फैसला

मोदी सरकार ने दी कारोबारियों को राहत, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई

1 जनवरी से बदल रहे जीएसटी के नियम, अब ऑनलाइन खाना मंगाना और कपड़े खरीदना पड़ेगा महंगा

जबलपुर में थोक विक्रेता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कपड़ों पर 12 प्रतिशत जीएसटी करने से आक्रोश

रेडिमेड कपड़ा खरीदना जनवरी से होगा महंगा, 5 से बढ़कर 12 फीसदी हो जाएगी जीएसटी दरें

Leave a Reply