श्रीलंकाई नौसेना का दु:साहस, 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नावों को भी किया जब्त

श्रीलंकाई नौसेना का दु:साहस, 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नावों को भी किया जब्त

प्रेषित समय :18:08:54 PM / Sun, Feb 13th, 2022

कोलंबो. श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकडऩे के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकडऩे वाली उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई. नौसेना ने बताया कि तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में गिरफ्तारियां की गईं. उसने कहा कि ये मछुआरे समुद्र में पानी के नीचे तल पर जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे थे.

उसने कहा, तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में 12 फरवरी की रात को एक अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछलियां पकडऩे में इस्तेमाल होने वाली दो भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने इस महीने में तीसरी बार कथित रूप से श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की है.

इससे पहले, नौसेना ने आठ फरवरी को भी कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा के अंदर मछलियां पकड़ रहे 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और मछली पकडऩे की उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया था. उसने एक फरवरी को 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था. भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा पिछले काफी वक्त से एक बड़ा अड़चन बना हुआ है.

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और उनकी नौकाओं को जब्त कर लेने की कई कथित घटनाएं हुई हैं. श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच पाक जलडमरूमध्य पानी की एक संकरी पट्टी है, जहां मछलियां बहुतायत में मिलती हैं और दोनों देशों के मछुआरे वहां मछली पकड़ते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गहरे समुद्र में मछली पकडऩे गये मछुआरों का जहाज डूबा, 12 लोग थे सवार, पश्चिम बंगाल की घटना

केरल के मछुआरों के परिवार को मिलेगा 4-4 करोड़, इटालियन मरीन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस बंद

दो भारतीय मछुआरों के परिवारों के लिए इटली ने भेजा 10 करोड़ का मुआवजा

मंगलुरु के समुद्री तट पर मछुआरों की नौका को जहाज ने टक्कर मारी, 12 मछुआरे लापता

बीच समुद्र मछली पकडऩे गए राहुल गांधी, कहा- मछुआरों के काम का करते हैं सम्मान

Leave a Reply