नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के पहले समन्वयक नियुक्त

नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के पहले समन्वयक नियुक्त

प्रेषित समय :17:22:25 PM / Wed, Feb 16th, 2022

नई दिल्ली. नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया. सरकारी सूत्र ने इसकी जानकारी दी है. वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार ने साल 2019 में नौसेना वाइस चीफ का पदभार संभाल था. अमरावती नगर के सैनिक स्‍कूल और पुणे में खड़कवासला स्थित राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार एक जुलाई 1982 में भारतीय नौसेना की एक्‍जेक्‍यूटिव शाखा में शामिल हुए थे.

नौसेना में अपने तीन दशक से अधिक समय के असाधारण करियर के दौरान एडमिरल ने स्टाफ और कमान के अनेक चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया है. 1989 में कोच्चि में नौवहन और संचालन में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाजों ब्यास, नीलगिरी, रणवीर और विक्रांत में नौवहन अधिकारी के रूप में काम किया है.

वह दक्षिण नैसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और महाराष्ट्र तथा गुजरात के फ्लैग ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. वाइस एडमिरल बनने के बाद वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट और नौसेना के डिप्टी चीफ भी रहे. बता दें कि उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्नातक किया है और मऊ में आर्मी हायर कमान कोर्स के अलावा अमेरिका में वर्जिनिया के क्वांटिको में एक्सपेडिशनरी ऑपरेशंस का कोर्स भी किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गुजरात के तट से पकड़ी गई 2 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स, 234 किलो मेथमफेटामाइन भी पकड़ाया, एनसीबी और नौसेना का ऑपरेशन

अब आयरलैंड के तट पर नौसेना अभ्यास नहीं करेगा रूस, विरोध के बाद बदला स्थान

एडमिरल हरि कुमार बने नौसेना प्रमुख, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

नौसेना में शामिल हुई चौथी स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन वेला, नेवी चीफ बोले- चीन और पाक पर नजर

देश की समुद्री सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस विशाखापट्टनम

Leave a Reply