एडमिरल हरि कुमार बने नौसेना प्रमुख, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

एडमिरल हरि कुमार बने नौसेना प्रमुख, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

प्रेषित समय :12:27:02 PM / Tue, Nov 30th, 2021

नई दिल्ली. नए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला लिया है. निवर्तमान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने एडमिरल आर हरि कुमार को भारतीय नौसेना की कमान सौंप दी है. एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना स्टाफ के नए प्रमुख के रूप में साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया. केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था. हरि कुमार पहले नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग एन चीफ के पद पर कार्यरत थे.एडमिरल आर हरि कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा, ‘समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे.’ नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल आर हरिकुमार ने अपनी मां श्रीमती विजय लक्ष्मी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया.

निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, ‘बीते 30 महीनों के दौरान भारतीय नौसेना की कमान संभालना बड़ा सम्मान रहा. यह समय चुनौतियों भर रहा है. कोविड से लेकर गलवान संकट तक अनेक चुनौतियां आईं. एक बहुत योग्य नेतृत्व के हाथ में नौसेना को सौंप रहा हूं.’ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं. हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं. भारतीय नौसेना हमेशा उनकी आभारी रहेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिल्ली में आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी खत्‍म

कोरोना वायरस के नये वेरियंट की दहशत के बीच दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, जारी हुये आदेश

गौतम गंभीर को तीसरी बार ISIS ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- दिल्ली पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती

अकेले सरकार नहीं, अब दिल्लीवाले खुद भी निपटेंगे दिल्ली के वायु प्रदूषण से

पटना से दिल्ली पहुंचे लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, एम्स में हुए भर्ती

Leave a Reply