मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी विभा पटेल

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी विभा पटेल

प्रेषित समय :17:57:52 PM / Wed, Mar 2nd, 2022

भोपाल. भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी दी है.

इससे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. अर्चना जायसवाल को उनके पद से हटना पड़ा था, वहीं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर चंद घंटे के भीतर वापस लेने वाली नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना दिया गया था. उनके साथ कविता पांडेय, जमना मरावी और रश्मि पंवार को भी उपाध्यक्ष बनाया गया था. इसके साथ ही महिला कांग्रेस की आइटी सेल, लीगल सेल, इंटरनेट मीडिया और महिला उत्पीडऩ निवारण सेल का भी गठन किया गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शासन नहीं दे रहा अभियोजन की अनुमति, हाई कोर्ट में याचिका दायर

गेहूं खरीदने की तैयारियों में जुटी मध्य प्रदेश सरकार, रजिस्ट्रेशन और पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव

मध्य प्रदेश में LKG-UKG से होगी संस्कृत की पढ़ाई, जानें सरकार का क्या है पूरा प्लान

Leave a Reply