प्रदीप द्विवेदी (खबरंदाजी). वर्ष 2014 से पहले हिन्दुस्तान की रसोई गैस प्रताड़ित जनता के समर्थन में प्रदर्शन करने में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सबसे आगे थी, लेकिन मोदी-राज के बाद जाने कहां चली गई कि- रसोई गैस सिलेंडर के रेट में आग लग जाने के बावजूद भी कहीं नजर नहीं आ रही हैं?
अभी-अभी पता चला है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों का स्वागत किया और इस दौरान विभिन्न चार क्षेत्रीय भाषाओं- मलयालम, बंगाली, गुजराती और मराठी में बोलते हुए इन छात्रों का स्वागत किया!
कमाल है, चार छोड़ो, यदि ईरानीजी एक भाषा में ही हिन्दुस्तान के गैस सिलेंडल के रेट पर बोल देतीं, तो जनता को तसल्ली हो जाती कि यह तुलसी है, जिसे भारतीय परिवारों की चिंता है? जो उनके हक के लिए लड़ रही है!
सियासी सयानों का मानना है कि तुलसी और स्मृति ईरानी में जमीन-आसमान का फर्क है, यदि जनता ने स्मृति ईरानी को तुलसी समझ लिया था, तो यह जनता की गलती थी?
जनता को मान लेना चाहिए कि राजनीतिक बहू कितनी भी अच्छी हो, सत्ता में आकर सियासी सास बन ही जाती है, क्योंकि....
पुराने गैस सिलेंडर के दामों की स्मृति में मजेदार व्यंग्यबाण कुछ इस तरह चले.....
Gurpreet Garry Walia @_garrywalia
स्मृति ईरानी जी, अब गैस सिलेंडर कितने का है? महँगा है या सस्ता है बस इतना बता दीजिए!
Puneet Kumar Singh @puneetsinghlive
स्मृति ईरानी की गाड़ी अब मोदीजी की खोज "नाली की गैस" से चलने लगी है क्या ? अब कहाँ गायब है? डीजल भी 100 पार हो गया!
Shikha Singh @Shikha0222·
स्मृति ईरानी जी, आजकल आप सिलेंडर में गैस कहां से भरवा रही हो?
पंडित अनिल पाठक शुद्ध कांग्रेसी@anilpathak12340·
महंगा गैस सिलेंडर स्मृति ईरानी को ढूंढ रहा है?
Surendra Rajput @ssrajputINC
#PetrolPriceHike और रसोई गैस की कीमत में वृद्धि का जश्न मनाती स्मृति @smritiirani ईरानी जी!
Sunil Yadav @SunilYa38433660
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर स्मृति ईरानी जी अब चूड़ियां नहीं पहना रही हैं, अपने पीएम को? वैसे तो खूब चूड़ियां बांटती फिरती थी, अब क्या हुआ?
Vijay katheriya @VijayKatheriya7·
स्मृति ईरानी द्वारा किए गए काम को तब तक महत्व नहीं देना चाहिए, जब तक कि वह बढ़ती महंगाई के चलते प्रधानमंत्री को चूड़ियां नहीं भेज देतीं!
https://twitter.com/i/status/1433394063982563337
साहेब! उज्ज्वला योजना, बोले तो.... मुफ्त का हाथी?
तेल के लूट के खेल में फेल हो गई मोदी सरकार?
बाबा-फकीर संवादः अच्छे दिन आने थे? कच्छे दिन आ गए!
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 मार्च तक खुलेंगी शराब की दुकानें, 24 घंटे होगी बिक्री
ससुराल के घर पर पत्नी का कितना हक, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला
जबलपुर की तम्बाखू गोदाम में दिल्ली से आई टीम ने छापा मारा, 9 लाख की नकली तम्बाखू बरामद
Leave a Reply