नई दिल्ली. यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना का मॉन्टेरी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रूस की खिलाड़ी अनास्तासिया पोटापोवा से मुकाबला हुआ. इस समय ज्यादातर खेल संगठन या खिलाड़ी रूस का बहिष्कार कर रहे हैं. लेकिन एलिना स्वितोलीना ने ऐसा नहीं किया.
एलिना स्वितोलीना ने रूस की अनास्तासिया पोटापोवा को मॉन्टेरी ओपन टूर्नामेंट के पहले दौर में 6-2, 6-1 से हरा दिया. स्वितलोना ने कहा कि आज मेरे लिए विशेष मैच था. मैं बहुत दुखी थी लेकिन अब मुझे खुशी है कि मैं यहां खेल रही हूं. मेरा पूरा ध्यान खेल पर था. मैं अपने देश के लिये एक मिशन पर थी.
शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वितोलीना ने इससे पहले कहा था कि जब तक पुरुष और महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में अपने देश का नाम, ध्वज और राष्ट्रगान का उपयोग करने से नहीं रोकते, वह इन देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं खेलेंगी.
टेनिस की संचालन संस्थाओं ने इसके बाद कहा कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन वे अपने राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसके बाद रूस की अनास्तासिया पोटापोवा न्यूट्रल फ्लैग के साथ कोर्ट में उतरीं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बीच रूसी बिल्लियों पर लगा प्रतिबंध
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने की भारत की तारीफ, सीनेटर ने दोस्ती के लिए जताया मोदी का आभार
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर : सोना और चांदी के रेट में जोरदार उछाल, इतना पहुंच गया भाव
यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत, पंजाब के रहने वाले चंदन जिंदल ने ब्रेन स्ट्रोक से दम तोड़ा
लेडी गागा ने किया यूक्रेन का सपोर्ट, बोलीं- 'मेरी पूरी सहानुभूति उनके साथ है'
Leave a Reply