जबलपुर : नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर गये, जरूरी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त, यह है मांग

जबलपुर : नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर गये, जरूरी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त, यह है मांग

प्रेषित समय :15:34:07 PM / Fri, Mar 4th, 2022

जबलपुर. पुरानी पेंशन बहाल करने, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किए जाने, केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिए जाने सहित अन्य 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल कर दी है. दफ्तरों में ताले लटके हुए हैं. कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं. कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जनता भी परेशान है.

नगर निगम तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक पं राम दुबे, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल आंनद दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आव्हान पर नगर निगम के समस्त कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं. अपरान्ह चार बजे राज्य शासन के नाम से निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. हड़ताल में तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक पं राम दुबे, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल आनंद दुबे के अलावा जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी, बसंत पांडेय, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, राकेश समुद्रें, दिलीप सिंह, मुन्ना यादव, अर्वेंद्र राजपूत, अवधेश तिवारी, संजय यादव, नरेंद्र दुबे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

कर्मचारियों की यह हैं प्रमुख मांगे

- पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए.

- दैनिक वेतन भोगियों एवं विनियमितीकरण कर्मचारियों को नियमित किया जाए.

- ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सीधी भर्ती के पदों को पदोन्नति कर भरा जाए.

- केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जाए.

- कार्यालयीन समय का निर्धारण किया जाए.

- फील्ड कर्मचरियों को कार्यालयीन समय एवं अवकाश दिवस का निर्धारण किया जाए.

- कम्प्यूटर आपरेटर के पदों का सृजन कर पांच माह के रुके वेतन का भुगतान किया जाए.

स्वास्थ्य, जल, दमकल कर्मियों को हड़ताल से छूट

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था न बिगड़े इसलिए हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल नहीं होंगे. इसी तरह जलापूर्ति करने वाले जल विभाग और दमकल विभाग को हड़ताल से मुक्त रखा गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

एमपी के जबलपुर में स्मार्ट सिटी आफिस में कार्यरत महिला के साथ रेप..!

जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का मुक्की, झड़प, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश, देखे वीडियो

जबलपुर नगरनिगम में कचरा उठाने वाली मशीन खरीदी में करोड़ों रुपए का घोटाला, ईओडब्ल्यू की जांच में फंसे कई अधिकारी

Leave a Reply