भारत ने ड्रैगन के अडिय़ल रुख पर दिया करारा जवाब, चीनी नागरिकों के टूरिज्म वीजा किए सस्पेंड

भारत ने ड्रैगन के अडिय़ल रुख पर दिया करारा जवाब, चीनी नागरिकों के टूरिज्म वीजा किए सस्पेंड

प्रेषित समय :16:49:20 PM / Sun, Apr 24th, 2022

नई दिल्ली. चीन को भारत ने एक बार फिर से उसी के अंदाजद में करारा जवाब दिया है. वैश्विक एयरलाइंस निकाय के मुताबिक, भारत ने चीनी नागरिकों के पर्यटक वीजा को निलंबित कर दिया है. भारत द्वारा यह निर्णय तब लिया गया है, जब 22 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को चीन वापस लौटने देने की अनुमति नहीं दे रहा है.

दरअसल, कोरोना की वजह से 22 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र चीन से वापस आ गए थे. अब ये छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस चीन जाना चाहते हैं, लेकिन चीनी प्रशासन इन छात्रों को वापस आने की अनुमति नहीं दे रहा है. चीन द्वारा इन छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. आईएटीए ने बताया कि, भारत द्वारा चीनी नागरिकों को जारी किए गए पर्यटक वीजा अब वैध नहीं हैं. हालांकि, चीनी नागरिकों को व्यापार, रोजगार, राजनयिक और आधिकारिक वीजा दिया जा रहा है.

चीन का अडिय़ल रवैया, नहीं दे रहा अनुमति

चीन के अडिय़ल रुख की वजह से आज हजारों छात्रों को भविष्य अधर में लटक गया है. इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 17 मार्च को कहा था कि भारत ने बीजिंग से इस मामले में सौहार्दपूर्ण रुख अपनाने का आग्रह किया है, क्योंकि सख्त प्रतिबंधों की निरंतरता हजारों भारतीय छात्रों के शैक्षणिक करियर को खतरे में डाल रही है. बागची ने बताया कि इससे पहले चीन ने कहा था कि वह इस मामले पर विचार कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद चीन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

आईएटीए के मुताबिक, अब भूटान, नेपाल, मालदीव के निवास परमिट वाले यात्री, भारत द्वारा जारी वीज़ा या ई-वीज़ा वाले यात्री, भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) कार्ड या बुकलेट वाले यात्री; भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) कार्ड वाले यात्री; और राजनयिक पासपोर्ट वाले यात्रियों को भारत जाने की अनुमति है. इसके साथ यह भी कहा कि 10 साल की वैधता वाले पर्यटक वीजा अब मान्य नहीं हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

चीन की कोशिश नाकाम: पीएम मोदी नहीं जाएंगे बीजिंग, पांच देशों के संगठन ब्रिक्स की अगली बैठक वर्चुअल होगी

चीन में कोरोना का कहर: शंघाई में लॉकडाउन के बाद एक दिन में 3 लोगों ने दम तोड़ा

कोरोना के कोहराम के बीच चीन में लोगों से क्रूरता: आइसोलेशन यूनिट के लिए जबरन छीने जा रहे घर

चीन में 26 हजार से ज्यादा कोरोना केस, शंघाई में एक वक्त का मिल रहा खाना

कोरोना से निपटने चीन में सख्त लॉकडाउइन, शंघाई में फंसे लोग, घरों की खिड़की से चीख रहे

Leave a Reply