झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु होंगी एनडीए की ओर से राष्ट्रपति केंडीडेट, बीजेपी संसदीय बोर्ड बैठक के बाद ऐलान

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु होंगी एनडीए की ओर से राष्ट्रपति केंडीडेट, बीजेपी संसदीय बोर्ड बैठक के बाद ऐलान

प्रेषित समय :21:50:46 PM / Tue, Jun 21st, 2022

नई दिल्ली. देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु के नाम पर मुहर लगा दी है. मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद मुर्मु के नाम पर सहमति बनी. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे.

झारखंड की नौंवी राज्यपाल रहीं 64 साल की द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं. वे ओडिशा के ही रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं. वह पहली ओडिया नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया गया. इससे पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक वह मंत्री भी रहीं. मुर्मु झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रही हैं.

विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को बनाया कैंडिडेट

इधर, विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया है. इसके बाद सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि वे राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं. नई दिल्ली में विपक्ष की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जानलेवा बनी बारिश: असम-मेघालय में बाढ़ से 81 लोगों की मौत, दिल्ली में होगी तेज बारिश

दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़े स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैडिंग

दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़े स्पाइसजेट की फ्लाईट की इमरजेंसी लैडिंग कराई

Leave a Reply