यूरोपीय देश नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत, कई घायल

यूरोपीय देश नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत, कई घायल

प्रेषित समय :08:25:56 AM / Sat, Jun 25th, 2022

ओस्लो. यूरोपीय देश नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को 1 बजे के आसपास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नॉर्वे के मध्य ओस्लो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बंदूकधारी हमलावर ने नाइटक्लब में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार ये हमला एक लोकप्रिय गे बार और नाइट क्लब में हुआ. ओस्लो शनिवार को अपनी प्राइड परेड आयोजित करने वाला है. इस घटना में लगभग 10 लोगों के घायल होने की आशंका है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार ओस्लो पुलिस डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि शूटिंग प्रकरण में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. कई गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने मिशन को PLIVO घटना के रूप में परिभाषित किया. वारदात के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि लोग दहशत के चलते घटनास्थल से भाग गए. ओस्लो विश्वविद्यालय के अस्पताल ने कहा कि गोलीबारी के बाद वह रेड अलर्ट पर है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रूस-यूक्रेन संकट के बीच तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर जायेंगे पीएम मोदी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

फिर बढ़ा कोरोना का टेंशन: चीन और यूरोपीय देशों में बढ़ी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, दिए ये निर्देश

चीन में लॉकडाउन, यूरोप में भरे हॉस्पिटल; दुनिया में क्या शुरू हो चुकी है कोरोना की नई लहर

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन में फायरिंग, 16 लोग घायल, कुछ बिना फटे बम भी बरामद; अश्वेत हमलावर फरार

Leave a Reply