आज का दिनः सोमवार 4 जुलाई 2022, स्कंद देव की पूजा से मिलेगी संपन्नता...

आज का दिनः सोमवार 4 जुलाई 2022, स्कंद देव की पूजा से मिलेगी संपन्नता...

प्रेषित समय :20:32:25 PM / Sun, Jul 3rd, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* दक्षिण भारत में स्कन्द सुप्रसिद्ध देवता हैं, जिनकी पूजा से संपन्नता प्राप्त होती है. 
* स्कन्द देव, भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती के पुत्र और भगवान श्रीगणेश के भाई हैं. 
* दक्षिण भारत में भगवान स्कन्द को मुरुगन, कार्तिकेय, सुब्रह्मण्य आदि स्वरूपों में जाना जाता है.
* षष्ठी तिथि भगवान स्कन्द को समर्पित है. 
* सूरसम्हाराम के बाद आने वाली अगली स्कन्द षष्ठी को सुब्रहमन्य षष्ठी पुकारते हैं. 
* दक्षिण भारत में पलनी मुरुगन मन्दिर, स्वामीमलई मुरुगन मन्दिर, तिरुत्तनी मुरुगन मन्दिर, पज्हमुदिचोर्लाई मुरुगन मन्दिर, श्री सुब्रह्मण्य स्वामी देवस्थानम, तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मन्दिर, मरुदमलै मुरुगन मन्दिर आदि प्रमुख एवं प्राचीन कार्तिकेय के मंदिर हैं.
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- दिनचर्या में बदलाव लायें और आलस त्यागें. नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी.

वृष राशि:- कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल स्थापित होगा. पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से चिंता बढ़ेगी. विशेष लाभ प्राप्त होगा. आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी.

मिथुन राशि:- अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी. दांपत्य जीवन सुखद.श्वॉस,कान संबंधित रोग से मुक्त होंगे. अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चिंतता आवश्यक है. उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी.प्रेम प्रसंग मे धोखा.

कर्क राशि:- न्यायपक्ष मजबूत होगा. स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं. व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे. लापरवाही से काम न करें. आपकी बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. अचानक धन मिलने के भी योग हैं.

सिंह राशि:- रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. रोग मुक्त होंगे, व्यापार अच्छा चलेगा. आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है. नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी. संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी.

कन्या राशि:- मन की बात कहने का मौका मीलेगा. आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. व्ययों में कमी करें, दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा.

तुला राशि:- दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा.यात्रा होगी, पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें. वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा. आर्थिक तंगी रहेगी.

वृश्चिक राशि:- अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे.यात्रा होगी,आर्थिक लाभ होने की संभावना बनती है. नया प्रस्ताव मिलेगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी.वैवाहिक बंधन मे बँधेंगे.

धनु राशि:- बिना विचार किये फैसले न लें. आजीविका के लिए यात्रा होगी. किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा. अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है.

मकर राशि:- पिता के साथ किसी बात को लेकर ग्रह क्लेश संभव है. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. उधार दिया पैसा मिलेगा. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें.

कुम्भ राशि:- नौकरी में तबादले के योग है. अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा. परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा. ऋण लेना पड़ सकता है.

मीन राशि:- आकस्मिक धन लाभ होने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा. पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है. निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित होगी. आने वाले धन में विलंब होगा.
*आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें. 
- सोमवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- अमृत                          पहला- चर
दूसरा- काल                         दूसरा- रोग
तीसरा- शुभ                       तीसरा- काल
चौथा- रोग                           चौथा- लाभ
पांचवां- उद्वेग                          पांचवां- उद्वेग
छठा- चर                            छठा- शुभ
सातवां- लाभ                        सातवां- अमृत
आठवां- अमृत                         आठवां- चर
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है. 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!   
 पंचांग
सोमवार, 4 जुलाई 2022
स्कन्द षष्ठी
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते20
मास आषाढ
दिन काल13:55:16
तिथि पंचमी - 18:34:19 तक
नक्षत्र मघा - 08:44:22 तक
करण बव - 05:54:42 तक, बालव - 18:34:19 तक
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि - 12:21:40 तक
सूर्योदय 05:27:40
सूर्यास्त19:22:57
चन्द्र राशि सिंह
चन्द्रोदय 09:48:59
चन्द्रास्त 23:03:59
ऋतु वर्षा
अभिजित मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:42 पी एम
अग्निवास पृथ्वी - 06:32 पी एम तक, आकाश
दिशा शूल पूर्व
चन्द्र वास पूर्व
राहु वास उत्तर-पश्चिम
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

हरे कृष्ण हरे राम महामन्त्र लेखन पुस्तिका का पूजन, जाप से पाप क्लेश समापन: स्वामी नरसिंह दास

शनि जन्मोत्सव पर 30 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

गंगा सप्तमी: घर की उत्तर दिशा में करें पूजन, मां गंगा करेंगी हर पाप का नाश

गणगौर पूजन: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व

मास अनुसार देवपूजन

Leave a Reply