हंसराज मीणाः नरेंद्र मोदी जितना ओबीसी का भला कर पाए उतना ही द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों का भला कर पाएंगी?

हंसराज मीणाः नरेंद्र मोदी जितना ओबीसी का भला कर पाए उतना ही द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों का भला कर पाएंगी?

प्रेषित समय :12:27:20 PM / Tue, Jul 5th, 2022

प्रदीप द्विवेदी. देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है, लिहाजा नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई 2022 को निर्धारित है, जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई 2022 की तारीख तय है.

इस वक्त जहां एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं, वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं.
यह पहला मौका है जब कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं.

द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के बाद देश के प्रमुख लेखक हंसराज मीणा @HansrajMeena ने कई ट्वीट किए हैं....

प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी जी जितना ओबीसी का भला कर पाए उतना ही द्रौपदी मुर्मू जी भारत की राष्ट्रपति बनकर आदिवासियों का भला कर पाएंगी.

राष्ट्रपति बनकर रामनाथ कोविंद जी जितना दलितों का भला कर पाए उतना ही द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति बनकर आदिवासियों का भला कर पाएगी.

भारत का प्रथम मूलनिवासी आदिवासी देश के प्रथम नागरिक के संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर बैठने जा रहा है. ये देश में एक ऐतिहासिक पल है. मेरी विचारधारा उनसे भिन्न है, लेकिन हम इस आदिवासी प्रतिनिधित्व दिए जाने का स्वागत करते हैं. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं. जोहार.

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- ये है भाजपा के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी, इनके पिता और दादा जी प्रधान रहें. यह स्वयं नगर पंचायत की पार्षद रही, 2 बार विधायक रही, 4 साल मंत्री रही, 5 साल राज्यपाल रही, फिर भी वह आज तक अपने ही गाँव में बिजली नहीं पहुँचा पायीं. खैर, आप राष्ट्रपति बनें, शुभकामनाएं.

दो और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया- 2 जनवरी 2006 को टाटा स्टील के नए कारखाने का ओडिसा के जाजपुर जिले के कलिंग नगर में आदिवासी विरोध कर रहे थे. आदिवासी जमीन को लेने के लिए तत्कालीन बीजेडी, बीजेपी गठबंधन सरकार ने पुलिस फायरिंग में 13 आदिवासियों की निर्मम हत्या करा दी. गठबंधन में द्रौपदी मुर्मू मंत्री भी रही, चुप रही!

https://twitter.com/HansrajMeena/status/1539990903850381312/photo/1
https://twitter.com/HansrajMeena/status/1539990903850381312/photo/2
https://twitter.com/HansrajMeena/status/1541425796375781376/photo/1
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की घोषणा: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को देंगे समर्थन

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी सहित बड़े नेता बने प्रस्तावक

द्रोपदी मुर्मू की फोटो लेकर नाचे सीएम शिवराजसिंह, आदिवासियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न

राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन से पहले पीएम मोदी ने की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

130 करोड़ देशवासी एकता के साथ हर चुनौती को कह रहे हैं, दम है तो हमें रोक लो: पीएम मोदी

पीएम मोदी का BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बयान, बोले- स्नेह यात्रा निकाले पार्टी, हैदराबाद को कहा भाग्यनगर

भाजपा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोले अमित शाह- कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है

Leave a Reply