द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, पहले राउंड में यशवंत सिन्हा को छोड़ा बहुत पीछे

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, पहले राउंड में यशवंत सिन्हा को छोड़ा बहुत पीछे

प्रेषित समय :15:28:40 PM / Thu, Jul 21st, 2022

दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है. मतगणना में जुटे अधिकारियों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले हैं. इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं. वहीं मतगणना के दौरान 15 वोटों को अवैध पाया गया है. कुल 748 वैध मत पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है. इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है.

वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते दिखे हैं. उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मत 1,45,600 ही आंका गया है. यशवंत सिन्हा को एक तिहाई से भी कम वोट मिले हैं. यदि यही रुझान जारी रहता है तो फिर द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हो सकती है. राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी ने मतगणना के पहले राउंड के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि अभी यह पहले राउंड के नतीजे हैं. अब राज्यों में विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी. गौरतलब है कि झामुमो, अकाली दल, सुभासपा, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल समेत कई गैर एनडीए दलों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था, ऐसे में अगले राउंड में विधायकों के मतों की गिनती में भी उन्हें बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

मतगणना में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो घंटे यानी 5 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा सामने आ सकता है. इस बीच द्रौपदी के ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित गांव में जश्न का माहौल है. इसके अलावा दिल्ली में भी उनके घर में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं. खबर है कि उनकी जीत का ऐलान होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार के कई सीनियर मंत्री उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे सकते हैं. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला आदिवासी नेता होंगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

यशवंत सिन्हा को घर में ही लगा झटका, द्रौपदी मुर्मू को 75% वोट मिलने का दावा

यशवंत सिन्हा को घर में ही लगा झटका, द्रौपदी मुर्मू को 75% वोट मिलने का दावा

जनता दल सेकुलर ने किया एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव! एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, लेकिन.... यह एहसान नहीं, सियासी ढाल है?

उद्धव ठाकरे गुट भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा, संजय राउत की सफाई- इसका मतलब बीजेपी को सपोर्ट नहीं

हंसराज मीणाः नरेंद्र मोदी जितना ओबीसी का भला कर पाए उतना ही द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों का भला कर पाएंगी?

Leave a Reply