शेयर बाजार में शानदार तेजी: 450 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17500 के पार निकला

शेयर बाजार में शानदार तेजी: 450 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17500 के पार निकला

प्रेषित समय :16:29:37 PM / Mon, Aug 8th, 2022

दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार खरीदारी देखने को मिली है. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जोरदार तेजी रही. सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ. जबकि निफ्टी 17500 के पार निकल गया. कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी रही है.

निफ्टी पर दोनों इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत मजबूत हुए हैं. आटो इंडेक्स भी 1 प्रतिशत मजबूत हुआ. आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है. मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा तेजी रही. एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 465 अंकों की बढ़त है और यह 58,853.07 के लेवल पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 128 अंक बढ़कर 17525 के लेवल पर बंद हुआ है. आज हैवीवेट शेयरों में मिला जुला रुख है. सेंसेक्स 30 के 19 शेयर हरे निशान में तो 13 लाल निशान में बंद हुए हैं.

आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है. SGX Nifty में 0.25 फीसदी गिरावट है तो निक्केई 225 में 0.12 फीसदी बढ़त दिख रही है. स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी और हैंगसेंग में 0.77 फीसदी की कमजोरी है. ताइवान वेटेड में 0.32 फीसदी कमजोरी है तो कोस्पी में भी 0.34 फीसदी गिरावट है. शंघाई कंपोजिट में 0.02 फीसदी की मामूली तेजी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मजबूत शुरूआत के बाद भी लाल निशान पर बंद हुए शेयर बाजार, 50 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार की कमजोर शुरूआत, सेंसेक्स में आयी 111 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स में आया 200 अंकों का उछाल

शेयर बाजार में शानदार तेजी, 1041 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी फेड की बैठक के तेजी, सेंसेक्स 547 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 16641 पर बंद

Leave a Reply