अभिमनोजः हमर तिरंगा अभियान! सीएम भूपेश बघेल का हर बार कुछ अलग अंदाज होता है?

अभिमनोजः हमर तिरंगा अभियान! सीएम भूपेश बघेल का हर बार कुछ अलग अंदाज होता है?

प्रेषित समय :08:43:21 AM / Sat, Aug 13th, 2022

नजरिया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हर कार्यक्रम में कुछ अलग ही अंदाज होता है, इस बार भी उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में दो वीडियो सॉग्स को लॉन्च किया, जिसके साथ ही हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है! 

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया.... आज हमने- हमर तिरंगा अभियान फिल्म, को लॉन्च किया है, हमारा तिरंगा हमारी शान है, हमारा अभिमान है, लहराते हुए तिरंगे को देखकर हम सबकी आंखों के आगे हमारा दूरदर्शी नेतृत्व, देशवासियों का श्रम और पराक्रम आकार लेता है, ये फ़िल्म देखें! उल्लेखनीय है कि इन्हें जनसंपर्क विभाग ने तैयार किया है, जिसमें लोग तिरंगे झंडे के साथ नजर आ रहे हैं. इसका उद्देश्य यह है कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना और बढ़े. 

उनका कहना है कि.... स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सप्ताह के तहत छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है, इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोग उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जिनके संघर्षों और बलिदानों से देश आजाद हुआ. 

उन्होंने कहा कि- हम छत्तीसगढ़ के लोग इस अभियान के माध्यम से अपने राष्ट्रीय एकजुटता पर भी गर्व को व्यक्त कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने इस अभियान के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए वीडियो फिल्में तैयार की हैं, आज मैंने उस वीडियो फिल्म को लॉन्च किया, मैं अपील करता हूं इस अभियान के दौरान शासकीय, अशासकीय, संस्थाओं को दुकानों को इमारतों घरों में राष्ट्रीय ध्वज और अवश्य फहराएं जय हिंद.. जय छत्तीसगढ़! 

उल्लेखनीय है कि लॉन्च किए गए इन दोनों वीडियो में से पहले में, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के भाषण से शुरुआत हुई है, जो उन्होंने देश की आजादी के अवसर पर दिया था, इसी में सीएम भूपेश बघेल भी हैं, जो तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा वीडियो हिंदी में है, जिसे हमर तिरंगा, पर बनाया गया है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को प्रदर्शित किया गया है. यकीनन, यह अच्छा और अनुकरणीय प्रयोग है, जिसके बेहतर प्रभाव और परिणाम होंगे!

Bhupesh Baghel @bhupeshbaghel
फिल्म: 'हमर तिरंगा अभियान'
आज हमने 'हमर तिरंगा अभियान फिल्म' को लांच किया है.
हमारा तिरंगा हमारी शान है, हमारा अभिमान है.
लहराते हुए तिरंगे को देखकर हम सबकी आँखों के आगे हमारा दूरदर्शी नेतृत्व, देशवासियों का श्रम और पराक्रम आकार लेता है.
ये फ़िल्म देखें....
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अभिमनोजः भूपेश बघेल बोले- अंग्रेजों के प्रति समर्पित मुखबिरों के होते हुए भी स्वतंत्रता आंदोलन सफल हुआ?

अभिमनोजः भूपेश बघेल के दावे में दम है, लिहाजा सर्वे के भरोसे बीजेपी कैसे जीतेगी छत्तीसगढ़?

महापुरुषों के दिखाए पथ पर चल रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Leave a Reply