जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इन चीजों का भोग दिलाएगा श्रीकृष्ण की प्रसन्नता

जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इन चीजों का भोग दिलाएगा श्रीकृष्ण की प्रसन्नता

प्रेषित समय :21:50:26 PM / Thu, Aug 18th, 2022

भगवान श्री कृष्ण को नारायण का आठवां अवतार माना जाता है. कहते हैं जिनसे प्रभु श्री कृष्ण प्रसन्न हो जाएँ उनके जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं होती है. तो प्रभु श्रीकृष्ण की प्रसन्नता हासिल करने के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आप उन्हें अपनी राशि के अनुसार क्या कुछ भोग अर्पित कर सकते हैं उसकी जानकारी जान लेते हैं जिससे आपको भी श्री कृष्ण का असीम आशीर्वाद मिल सके.*

मेष राशि के जातक भगवान कृष्ण को लाल रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग लगाएं. 
वृषभ राशि के जातक चांदी के वर्क से श्री कृष्ण का शृंगार करें और उन्हें माखन का भोग लगाएं. 
मिथुन राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को लहरिया वस्त्र पहनाएँ और दही का भोग अर्पित करें. 
कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाएं और दूध और केसर का भोग अवश्य लगाएं. 
सिंह राशि के जातक भगवान कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग अर्पित करें. 
कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और मावे की बर्फी का भोग लगाएं. 
तुला राशि के जातक गुलाबी या फिर केसरिया रंग के वस्त्र भगवान कृष्ण को पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग लगाएं. 
वृश्चिक राशि के जातक कृष्ण भगवान को लाल वस्त्र पहनाएँ और भोग में मावा, माखन, या घी अर्पित करें. 
धनु राशि के जातक भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाएँ और पीली ही मिठाई का भोग कृष्ण को लगाएं. 
मकर राशि के जातक भगवान कृष्ण को नारंगी वस्त्र अर्पित करें और मिश्री का भोग लगाएँ.
कुंभ राशि के जातक प्रभु श्री कृष्ण को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं और बालूशाही का भोग लगाएँ. 
मीन राशि के जातक को पितांबरी पहनाएँ और केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं.
Astro nirmal

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कुंडली में नौ तरह के दोष, एक भी होने पर शुरू हो जाता है बुरा समय

कुंडली के अनुसार यदि केंद्र में क्रूर ग्रह हों तो क्या प्रभाव होगा!

जन्म कुंडली के नवें घर में राहु और सूर्य हो तो जानें क्या होगा!

जन्म कुंडली से देखें सुखी और खुशहाल जीवन के योग

जन्म कुंडली मे राहु और शनि जनित पिशाच योग

Leave a Reply