बागपत. उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में एक साल से गायब महिला प्रेमी मिल गई और पत्नी की हत्या का कलंक झेल रहा पति मुक्त हो गया. दरअसल महिला के गायब होने पर उसके मायके वालों ने युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. महिला अपने प्रेमी के साथ गाजियाबाद के लोनी में रह रही थी. जिसको पुलिस ने बरामद कर थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की. उसके बाद पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की बात कही है. महिला के इस बयान के बाद बालेनी थाना पुलिस ने उसे लोनी वापस भिजवा दिया. इस मामले में पुलिस अंतिम रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है.
महिला के भाई ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा
जानकारी के अनुसार अमीरपुर बालेनी के रहने वाले बिजेंद्र की शादी साल 2012 में नोएडा के शेरखा गांव में पूजा से हुई थी. दोनों की शादी के बाद कुछ दिन बाद ही घर में लड़ाई होने लगी. 18 मई 2021 को बिजेंद्र मेरठ अपनी गाड़ी से सब्जी लेने गया था. उसके बाद घर आया तो पत्नी घर से गायब मिली. पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसकी तलाश भी करता रहा. पर वहीं दूसरी ओर महिला पूजा के भाई ने बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद बिजेंद्र गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ले आया था.
ससुराल वालों के खिलाफ करेगा मानहानि का केस
पीडि़त पति ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है. उसकी नोएडा के शेरखा गांव में पूजा से शादी हुई थी, उनके तीन बच्चे भी हैं. इस मुकदमे की पैरवी और बच्चों के पालन-पोषण के चलते जमीन भी बिक गई. उसका कहना है कि पत्नी के गायब होने पर उसकी तलाश के साथ-साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. ससुराल वालों ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर उसे बर्बाद कर दिया है. इस वजह से गांव में भी उसकी बदनामी हुई है. इसलिए वह ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगा.
मोबाइल से सिम को निकालकर दिया था फेंक
इस मामले में पुलिस ने बताया कि पूजा को बिजेंद्र के किसी रिश्तेदार ने लोनी में देख लिया था और उसके बाद इसकी जानकारी बिजेंद्र को दी. बिजेंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने दोबारा तफ्तीश शुरू की तो महिला की लोकेशन मिल गयी क्योंकि उसने अपना सिम दोबारा डालकर चला दिया था. इससे पहले जब महिला फरार हुई तो उसने मोबाइल से सिम को निकालकर बाहर रख दिया था. इस वजह से महिला की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. फिलहाल बिजेंद्र की पत्नी पूजा अपने प्रेमी के साथ रह रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 9 यात्रियों की मौत
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का बड़ा फैसला, ओम प्रकाश राजभर को दी गई वाई कैटेगरी की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: इस साल 15 अगस्त पर नहीं मिलेगी छुट्टी
एयरएशिया इंडिया द्वारा केबिन क्रू की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में भर्ती अभियान
व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उी गई उत्तर प्रदेश एवं कर्नाटक के आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश: कानपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने जारी किया 40 संदिग्ध उपद्रवियों का पोस्टर
Leave a Reply