प्रदीप द्विवेदीः कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव! गोदी मीडिया काहे हैरान-परेशान है?

प्रदीप द्विवेदीः कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव! गोदी मीडिया काहे हैरान-परेशान है?

प्रेषित समय :21:42:08 PM / Fri, Sep 30th, 2022

पल-पल इंडिया. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव और उससे जुड़े सियासी विवादों को लेकर गोदी मीडिया जितना उत्साहित था, अब उतना ही हैरान-परेशान है, काहे?
गोदी मीडिया का असली निशाना गांधी परिवार था और एक बार तो गांधी परिवार के ही करीबी दो दिग्गज नेता- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह आमने-सामने नजर आ रहे थे, लेकिन अब तो उल्टा हो गया, जी-23 के कुछ नेता इसी गुट के मेंबर शशि थरूर का साथ देने को तैयार नहीं हैं!  
चुनाव इस नजरिए से बेहद दिलचस्प हो गया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कितने वोट से जीत दर्ज करवाते हैं?
अलबत्ता, गोदी मीडिया को इसके लिए तो आभारी होना ही चाहिए कि इस चुनाव में बगावत, सियासी संकट, ड्रामेबाजी, बयानबाजी, राजनीतिक चालाकियां जैसे अनेक रंग थे, जिसने कुछ दिनों तक तो गोदी मीडिया को खूब खुश होने का मौका दिया था?
खबरें हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा सहित दो दर्जन से ज्यादा नेताओं ने खड़गे के नाम का समर्थन किया है!
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर 2022 को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर 2022 को घोषित किए जाएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवारी से हटते हुए दिग्विजय सिंह ने खड़गे का समर्थन करने की बात कही और कहा कि- वह खड़गे जैसे सीनियर नेता के खिलाफ चुनाव लड़ने बारे में सोच भी नहीं सकते हैं!
सियासी सयानों का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 तेजी से करीब आ रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को उकसाने की राजनीति से बच कर रहना होगा वरना समय और सियासी साख, दोनों का नुकसान होगा?
Ashok Gehlot @ashokgehlot51
मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष हेतु नामांकन भरने से पहले अंबिका सोनी, पवन बंसल, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण,अविनाश पांडे, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला,रघुवीर मीणा आदि वरिष्ठ नेताओं के साथ AICC मुख्यालय में....
https://twitter.com/i/status/1575766793230352384

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मल्लिकार्जुन खडग़े ने दाखिल किया कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, अब तीन नेता चुनाव मैदान में

दिग्विजय सिंह के बाद अब खड़गे की भी एंट्री, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रोचक हुई लड़ाई

पार्टी नेताओं एवं विधायकों पर सख्त हुआ कांग्रेस आलाकमान, बेवजह बयानबाजी पर लगाई रोक

गहलोत ने सोनिया गांधी से मांगी माफी, कहा- नहीं लड़ेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव

प्रदीप द्विवेदी: कांग्रेस अध्यक्ष! बहुत फर्क है अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह में?

Leave a Reply