फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया जाएगा इस वर्ष का नोबेल साहित्य पुरस्कार

फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया जाएगा इस वर्ष का नोबेल साहित्य पुरस्कार

प्रेषित समय :17:37:57 PM / Thu, Oct 6th, 2022

दिल्ली. इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार से फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को सम्मानित किया जाएगा. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए एनी एरनॉक्स के नाम की घोषणा की गई.

नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) के नाम की घोषणा, साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिये की जाती है.

वहीं पुरस्कार के ऐलान से पहले मुंबई में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी को साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए पसंदीदा दावेदारों में से एक बताया जा रहा था. सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी पर इस साल अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में चाकू से हमला किया गया था.

गौरतलब है कि वर्ष 2021 का साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह ने जीता था. गुरनाह का उपन्यास पैराडाइज बहुत ही मशहूर हुआ है. इस उपन्यास को बुकर और व्हाइटब्रेड पुरस्कार, दोनों के लिए चुना गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

फिजिक्स का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को मिला, एलेन आस्पेक्ट, जॉन क्लॉसर- एंटन जेलिंगर के नाम का ऐलान

नोबेल शांति में आसिफ आलम का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण रहा : मयूर मेहता

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने रचाई शादी

तंजानिया के लेखक अब्‍दुलरज्‍जाक गुरनाह को साहित्‍य का नोबेल

मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को मिला वर्ष 2021 का शांति का नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया गया नोबेल पुरस्कार

Leave a Reply