नई दिल्ली. वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच आज भारत के बाजार भी दबाव में दिखे. शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट्स में भयंकर गिरावट का असर था कि भारतीय बाजार भी काफी गिरकर खुले, लेकिन बाजार ने क्लोजिंग तक गिरावट को काफी हद तक मिटा दिया. हालांकि दोनों मुख्य सूचकांक हरे निशान में बंद होने में कामयाब नहीं हो पाए. निफ्टी के आईटी इंडेक्स ने आज 1 फीसदी से ज्यादा बढ़त हासिल करते हुए बाजार को लीड किया.
आज सोमवार, 10 अक्टूबर, को बीएसई सेंसेक्स 200.18 अंकों (0.34 फीसदी) की गिरावट के साथ 57,991.11 पर बंद हुआ है. निफ्टी में 61.80 अंकों (0.36 फीसदी) की गिरावट आई और यह 17,252.90 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 61.75 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट हुई और यह 39,116.30 पर बंद हुआ है.
कितना रिकवर किया भारतीय बाजारों ने
सेंसेक्स शुक्रवार की क्लोजिंग से 767.22 अंकों की गिरावट के साथ खुला था. बाजार बंद होने तक इसने 567.04 अंकों की गिरावट को खत्म कर दिया. क्लोजिंग के डेटा के आधार पर गिरावट 767.22 अंकों से घटकर महज 200 अंक रह गई. इसी तरह आज निफ्टी-50 की ओपनिंग 17,094.35 पर हुई, जो कि पिछली क्लोजिंग से 220.30 अंक नीचे था. बाजार बंद होने तक यह गिरावट 146.65 अंक घट गई और यह सूचकांक महज 61.80 अंक गिरकर बंद हुआ.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-शेयर बाजार में भारी गिरावट: 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी कमजोरी
शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 30 अंक, निफ्टी 15 अंक टूटा; बैंक और ऑटो के शेयर्स गिरे
शेयर बाजार में रहा मिला-जुला ट्रेंड, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स एवं निफ्टी
शेयर बाजार में उछाल, निफ्टी 276 अंक ऊपर और सेंसेक्स 1017 अंक चढ़कर हुआ बंद
आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद आई शेयर बाजार में तेजी, उछला सेंसेक्स
Leave a Reply