आज का दिनः सोमवार, 24 अक्टूबर 2022, दीपावली पर शुभ मुहूर्त में करें देवी लक्ष्मी की पूजा...

आज का दिनः सोमवार, 24 अक्टूबर 2022, दीपावली पर शुभ मुहूर्त में करें देवी लक्ष्मी की पूजा...

प्रेषित समय :19:14:59 PM / Sun, Oct 23rd, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी    

* दीपावली के अवसर पर शुभ मुहूर्त में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है.

* देवी लक्ष्मी के शुभ आशीर्वाद के लिए सूर्यास्त के तुरंत बाद प्रदोष काल के दौरान स्थिर वृषभ लग्र में पूजा को श्रेष्ठ माना जाता है. 

* कई श्रद्धालु चौघड़िया देख कर भी देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं.

* दीपावली पूजा के दौरान चोपड़ा पूजन भी करते हैं. 

* चोपड़ा पूजा में देवी लक्ष्मी के समक्ष नई खाता पुस्तकों का शुभारम्भ किया जाता है और अगले वित्तीय वर्ष में शुभ-लाभ के लिए प्रार्थना की जाती है. 

* श्रद्धालु चौघड़िया देख कर चोपड़ा पूजन करते हैं.

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज का दिन सुखपूर्वक बितायेंगे. बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है. आज कल्पनाशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग करेगें. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा.

वृष राशि:- आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा. स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है.

मिथुन राशि:- आज नए कार्यों को प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी. मित्रों एवं स्नेहीजनों से का संयोग है. कार्य में सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी. भाग्यवृद्धि होगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा.

कर्क राशि:- आज  आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है. परिवारजनों से विवाद होने कि संभावना है जिससे घर का बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. नकारात्मक विचारों पर संयम रखें. साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन उत्तम है.

सिंह राशि:- आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है. आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी. मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना हैं.

कन्या राशि:- आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी . धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा. पूंजी निवेश में विशिष्ट ध्यान रखने की आवश्यकता है. स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें.

तुला राशि:- आज आपका दिन शुभ रहेगा. पुरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों करते हुए बितेगा. मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा. बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क बढ़ेगा. किसी सुंदर स्थान की सैर का योग बन रहा है. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है.

वृश्चिक राशि:- आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे. नौकरिपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है. उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी. पुराने अपूर्ण कार्य पूरे होंगे. पदोन्नति से आर्थिक लाभ मिल सकता है

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप दुविधाओं और उलझनों का है. तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी. आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें.

मकर राशि:- आज आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है. सुझाव देते हैं कि कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें और उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज करवाने से बचें. क्रोध से दूर रहें. सरकारी कार्यों में रुकावट आएंगे.

कुम्भ राशि:- आज आपका दिन मध्यम फलदायी है. घर-व्यापार में  सावधान रहे . आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतिंत होगा.

मीन राशि:- आज आपका दिन शुभ है . घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा. सुखप्रद प्रसंग बनेंगे. बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा.

*आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें. 

-- सोमवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- अमृत                          पहला- चर

दूसरा- काल                         दूसरा- रोग

तीसरा- शुभ                       तीसरा- काल

चौथा- रोग                           चौथा- लाभ

पांचवां- उद्वेग                          पांचवां- उद्वेग

छठा- चर                            छठा- शुभ

सातवां- लाभ                        सातवां- अमृत

आठवां- अमृत                         आठवां- चर

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है. 

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!   

 पंचांग

सोमवार, 24 अक्टूबर 2022

लक्ष्मी पूजा

चोपड़ा पूजा

बंगाल काली पूजा

शक सम्वत1944   शुभकृत

विक्रम सम्वत2079

काली सम्वत5123

प्रविष्टे / गत्ते8

मास कार्तिक

दिन काल11:15:5

तिथि चतुर्दशी - 17:29:35 तक

नक्षत्र हस्त - 14:42:43 तक

करण शकुन - 17:29:35 तक, चतुष्पाद - 28:58:52 तक

पक्ष कृष्ण

योग वैधृति - 14:31:50 तक

सूर्योदय 06:27:12

सूर्यास्त 17:43:11

चन्द्र राशि कन्या - 26:33:55 तक

चन्द्रोदय 30:06:00

चन्द्रास्त 17:10:00

ऋतु हेमंत

अभिजित मुहूर्त 11:31 ए एम से 12:17 पी एम

अग्निवास पृथ्वी - 05:27 पी एम तक , आकाश

दिशा शूल पूर्व

चन्द्र वास दक्षिण - 02:33 ए एम, अक्टूबर 25 तक

पश्चिम - 02:33 ए एम, अक्टूबर 25 से पूर्ण रात्रि तक

राहु वास उत्तर-पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिनः शनिवार, 22 अक्टूबर 2022, धनतेरस- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती!

Panchang, आज का दिनः शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022, श्रेष्ठ भोग और मोक्ष के लिए... रमा एकादशी!

Panchang, आज का दिनः गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022, रंगों और अंकों से सुधारिए तकदीर की तस्वीर!

Leave a Reply