आतंकी संगठन की धमकी: जो लोग कश्मीर में डोमिसाइल हासिल करेंगे उन्हें मार दिया जाएगा

आतंकी संगठन की धमकी: जो लोग कश्मीर में डोमिसाइल हासिल करेंगे उन्हें मार दिया जाएगा

प्रेषित समय :11:17:19 AM / Mon, Dec 12th, 2022

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर में जिला पंचायत के चुनावों की तैयारियों के बीच कश्मीर घाटी में अमन और चैन स्थापित करने और आतंकियों व दहशतगर्दों से निटपने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से तैयार हैं. साथ ही कश्मीर में लोगों के बसाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करने का काम भी किया जा रहा है.

 इस तरह की खबरों के बीच आतंकी संगठनों की ओर से लोगों को डराने और धमकाने जैसे वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं. कश्मीर टाइगर्स नामक आतंकी संगठन का एक ताजा वीडियो सामने आया है.

जिसमें आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी है जो लोग कश्मीर में डोमिसाइल हासिल करेंगे. वीडियो में एक आतंकी अपना नाम मुफ्ती अल्ताफ हुसैन कासमी बता रहा है. वो वीडियो में कह रहा है कि भारत कश्मीर में हिंदू लोगों को बसाना चाहता है.

वीडियो में उसने उन लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी है जो लोग कश्मीर में जमीन खरीदेंगे और साथ ही उसने कश्मीरी लोगों को भी धमकी दी है कि अगर कोई कश्मीरी बाहर के आदमी को जमीन बेचेगा उसको भी मार दिया जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आतंकवाद से मुक्त हुए कश्मीर के तीन जिले, आतंकवादी संगठनों का अंत भी निकट: एडीजीपी

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों ने गैर कश्मीरियों पर चलाई गोलियां, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी

J&K में स्थिति सामान्य नहीं, डर के कारण घाटी छोड़कर जा रहे हैं कश्मीरी पंडित: उमर अब्दुल्ला

Kiren Rijiju's Article: पूर्व पीएम नेहरू की पांच गलतियों के कारण जारी है कश्मीर विवाद

Jammu and Kashmir: शोपियां में आतंकिवादियों ने की एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply