बिकवाली के दबाव में धड़ाम हुआ शेयर बाजार: 450 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

बिकवाली के दबाव में धड़ाम हुआ शेयर बाजार:  450 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

प्रेषित समय :10:17:01 AM / Mon, Dec 12th, 2022

दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में गिरावट है. आज सेंसेक्स में लगभग 450 अंकों की गिरावट है, वहीं निफ्टी 18350 अंकों के स्तर के समीप आ गया है.

आज कारोबार में निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हुआ है. वहीं मेटल और रियल्टी इंडेक्स में भी लगभग 1 प्रतिशत की कमजोरी है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और फार्मा सहित तकरीबन हर इंडेक्स में गिरावट दिख रही है.

फिलहाल सेंसेक्स में 438 अंकों की गिरावट है और यह 61,743 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 133 अंकों की कमजोरी है और यह 18364 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है. आज कारोबार में हैवीवेट शेयरों में बिकवाली है. वहीं सेंसेक्स 30 के 26 शेयर लाल निशान में हैं. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स में 160 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी उछला

Stock Market: लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 215 अंक नीचे बंद, रेपो रेट बढ़ने से रियल्टी स्टॉक्स में गिरावट

Stock Market: सेंसेक्स में 50 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी आया 18650 अंकों के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट: 350 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया नीचे

शेयर बाजार में गिरावट: 350 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया नीचे

Leave a Reply